• Home
  • खेल समाचार
  • सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मुंबई ने लगाया जीत का ‘छक्का’, 86 रन से दर्ज की शानदार जीत
Image

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मुंबई ने लगाया जीत का ‘छक्का’, 86 रन से दर्ज की शानदार जीत


सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मुंबई ने जीत का ‘सिक्स’ लगा दिया है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गुरुवार को मुंबई ने उत्तराखंड को 86 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. यह इस टूर्नामेंट में मुंबई की 7 मैचों में छठी जीत है, उसका एक मैच रद्द हो गया था. सूर्या की कप्तानी वाली मुंबई अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है.

गुरुवार को खेले गए मैच में मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और स्कोरबोर्ड पर 209 रन लगा दिए. हालांकि वह पूरे 20 ओवर भी बैटिंग नहीं कर पाई थी. सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 51 रन और मुशीर खान ने 65 रनों का योगदान दिया. मुशीर के बड़े भाई सरफराज खान ने 15 गेंद में 31 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. 

सूर्या और शिवम बुरी तरह फ्लॉप

सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे बुरी तरह फ्लॉप हो गए. शिवम दुबे गोल्डन डक का शिकार बने और अपनी पारी की पहली गेंद पर आउट हो गए. वहीं सूर्यकुमार 2 गेंद में एक रन बनाकर आउट हो गए. उत्तराखंड के जगदीश सुचित ने एक ही ओवर में 3 विकेट झटके. उन्होंने पहले सरफराज को आउट किया, अगली ही गेंद पर शिवम दुबे को चलता किया. वह हैट्रिक पूरी करने से चूक गए, लेकिन उसी ओवर में सूर्यकुमार यादव को भी आउट कर दिया.

दर्ज की छठी जीत

जब 210 रनों के लक्ष्य को डिफेंड करने की बारी आई तो शिवम दुबे ने दूसरे ही ओवर में उत्तरखंड को पहला झटका दे दिया. धड़ाधड़ विकेट गिरते चले गए और देखते ही देखते उत्तराखंड की आधी टीम 58 के स्कोर तक आउट हो चुकी थी. शासवात डंगवाल और जगदीश सुचित के बीच 43 रनों की पार्टनरशिप ने जैसे-तैसे टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया, लेकिन पूरी  टीम 16.5 ओवर में 123 रन बनाकर सिमट गई. मुंबई को 86 रनों से बड़ी जीत मिली.

यह भी पढ़ें:

एक टेस्ट पारी में शतक और 7 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में एक भारतीय शामिल



Source link

Related Posts

Vaibhav Suryavanshi Prediction 2027: वैभव सूर्यवंशी तोड़ेंगे बड़े रिकॉर्ड या टीम इंडिया में मिलेगी जगह? क्या कहती है कुंडली

Vaibhav Suryavanshi Kundli 2027: जिस उम्र में युवा क्रिकेटर रणजी ट्रॉफी की टीम में जगह बनाने का सपना देखते…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

सुबह कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट, देखें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च के हेगली स्टेडियम में कल यानी शुक्रवार, 27 नवंबर से खेला जाएगा.…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Exclusive: वैभव सूर्यवंशी कहां से लाते हैं 28 छक्के लगाने का कलेजा? बचपन के कोच मनीष ओझा ने खोले कई राज

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ 204 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर क्रिकेट…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

‘वैभव सूर्यवंशी के बैट में लगी AI चिप्स’, Nvidia के सीईओ का आइसलैंड क्रिकेट ने उड़ाया मजाक

वैभव सूर्यवंशी की 204 रनों की ऐतिहासिक पारी को लेकर चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. क्रिकेट…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top