• Home
  • खेल समाचार
  • मोहम्मद नबी के बेटे हसन ईसाखिल का इंटरनेशनल डेब्यू, पहले मैच में फुस्स
Image

मोहम्मद नबी के बेटे हसन ईसाखिल का इंटरनेशनल डेब्यू, पहले मैच में फुस्स


एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट इवेंट का पहला मुकाबला जापान और अफगानिस्तान के बीच खेला गया. पिछली बार की सिल्वर मेडलिस्ट अफगान टीम ने आसानी से जीत दर्ज की. मैच की शुरुआत से पहले अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी के बेटे हसन ईसाखिल का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू हुआ. ईसाखिल की उम्र 20 साल है. उनके पिता 41 साल के हो चुके हैं. 

यहां गौर करने वाली बात यह है कि बेटे के डेब्यू तक नबी इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं. नबी ने अफगानिस्तान के लिए पिछला मुकाबला 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला था. यह अफगानिस्तान और भारत टी20 सीरीज का तीसरा मैच था. 

पहले मैच में फ्लॉप हुए हसन ईसाखिल

टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में खेलने वाले हसन ईसाखिल डेब्यू मैच में फ्लॉप रहे. वह 10 गेंदों में सिर्फ 03 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें जापानी गेंदबाज रेओ सकुरानो-थॉमस ने अपना शिकार बनाया. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद उन्हें अगले मैच की प्लेइंग 11 में जगह मिलती है या नहीं. 

ऐसा रहा मुकाबले का हाल, आसानी से जीता अफगानिस्तान 

मुकाबले में जापान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 129 रन बनाए. ओपनिंग पर उतरे मोहम्मद अकरम ने टीम के लिए 29 गेंदों में 34 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. इसके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा नहीं पार कर सका. इस दौरान जापान के लिए शोमा सुगाया-स्लेटर और इब्राहिम ताकाहाशी ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए. 

फिर चेज के लिए उतरी जापान टीम 19.3 ओवर में सिर्फ 81 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए ओपनर रेओ सकुरानो-थॉमस ने 3 चौकों की मदद से 23 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सका. कुल 8 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. 

अगला मैच नेपाल के खिलाफ 

ग्रुप-ए में मौजूद अफगानिस्तान को अगला मुकाबला 25 सितंबर (शुक्रवार) को नेपाल के खिलाफ खेलना है. इस मैच में जीत हासिल कर अफगानिस्तान टीम अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर सकती है. 

 

यह भी पढ़ें: एक मैच का 4 करोड़ 80 लाख… टीम इंडिया की चांदी; BCCI को मिला तगड़ा स्पॉन्सर





Source link

Related Posts

Asian Games 2026: 16 साल का इंतजार खत्म! भारत की बेटी सीमा कुमारी ने ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास

भारतीय एथलीट सीमा कुमारी ने गुरुवार (24 सितंबर) को 16 साल का सूखा खत्म करते हुए भारत को…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

भारत को मिला 17वां मेडल, रिले टीम ने जीता सिल्वर; अंतिम पल में बदली तस्वीर

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने एक बार फिर दम दिखाया है. मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले के…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

फेडरेशन की वजह से नहीं मिला गोल्ड, रोइंग में ब्रॉन्ज मिलने पर सतनाम-सलमान भड़के

एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद भी भारतीय रोवर सतनाम सिंह और सलमान खान खुश नहीं…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

शतक से चमके मैथ्यू ब्रीट्जके, कुचले सब रिकॉर्ड; सबसे ज्यादा रन वाले बने बल्लेबाज

दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शतक लगाकर सभी रिकॉर्ड…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top