• Home
  • शिक्षा समाचार
  • IAS से चुनाव आयोग तक… कैसा रहा तीनों चुनाव आयुक्तों का सफर? देखें प्रोफाइल
Image

IAS से चुनाव आयोग तक… कैसा रहा तीनों चुनाव आयुक्तों का सफर? देखें प्रोफाइल


चुनाव आयोग इन दिनों SIR को लेकर चर्चा में है. इसी बीच एक मीडिया रिपोर्ट में चुनाव आयोग के अंदर ही SIR प्रक्रिया को लेकर मतभेदों का खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में मतदाता सूची से जुड़े कुछ फैसलों को लेकर दो चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की आपत्तियों का जिक्र किया गया है. इसमें यह भी कहा गया है कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार आयोग के अंदर एकतरफा फैसले ले रहे हैं. 

रिपोर्ट में नए मतदाताओं को जोड़ने, नाम हटाने और मतदाता डेटा तक पहुंच से जुड़े मामले पर भी सवाल उठाए जाने की बात कही गई है. दूसरी ओर चुनाव आयोग ने इन आरोपों को लेकर कहा कि बहू संसदीय संवैधानिक संस्था में अलग-अलग सुझाव और टिप्पणियां आना सामान्य है और SIR पिछले 1 साल में लिए गए सभी अंतिम फैसला सर्वसम्मति से हुए हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इस समय चुनाव आयोग की कमान संभाल रहे तीनों अधिकारियों का प्रशासनिक सफर कैसा रहा है. 

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 

ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के IAS अधिकारी हैं. उन्होंने IIT कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. इसके अलावा उन्होंने बिजनेस फाइनेंस और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पर्यावरणीय अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है. केरल में उन्होंने सब कलेक्टर, जिला कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और अलग-अलग विभागों में वरिष्ठ पदों पर काम किया. केंद्र सरकार में वह रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव तथा अपर सचिव रहे. बाद में संसदीय कार्य मंत्रालय और सहकारिता मंत्रालय के सचिव की जिम्मेदारी संभाली. गृह मंत्रालय में उन्होंने जम्मू कश्मीर से जुड़े मामलों पर भी काम किया. इसके बाद 2024 में उन्हें चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया. 19 फरवरी 2025 को उन्होंने भारत के 26 वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में पद संभाला. उनके कार्यकाल में 2024 लोकसभा चुनाव के अलावा जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव और हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र और दिल्ली के विधानसभा चुनाव भी हुए. 

सुखबीर सिंह संधू 

सुखबीर सिंह संधू भी 1988 बैच के उत्तराखंड कैडर के IAS अधिकारी हैं. उन्होंने उत्तराखंड के मुख्य सचिव के तौर पर जुलाई 2021 से जनवरी 2024 तक काम किया. इससे पहले करीब 2 साल तक वह NHAI के अध्यक्ष रहे. केंद्र में उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव के तौर पर IIT और IIM से जुड़े मामलों को देखा. इसके अलावा वह उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश सरकार में कई जरूरी जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं. संधू को 25 मार्च 2024 को चुनाव आयुक्त बनाया गया. ECI के अनुसार MBBS है और इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री भी रखते हैं. 

ये भी पढ़ें-CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

विवेक जोशी 

डॉ. विवेक जोशी 1989 बैच के हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी है. वह चुनाव आयोग में 19 फरवरी 2025 को चुनाव आयुक्त के रूप में शामिल हुए. इससे पहले वह हरियाणा के मुख्य सचिव थे. जोशी ने केंद्र सरकार में कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग और वित्तीय सेवा विभाग के सचिव के अलावा भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त की जिम्मेदारी संभाली. हरियाणा में वह जींद, हिसार और पंचकूला के उपायुक्त और अंबाला के डिवीजनल कमिश्नर भी रहे. उन्होंने रुड़की यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली. इसके अलावा इंटरनेशनल बिजनेस में एग्जीक्यूटिव मास्टर्स और जिनेवा से इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स में मास्टर्स और पीएचडी की. वह RBI और SBI के बोर्ड में भी सदस्य रह चुके हैं. 

ये भी पढ़ें-पेपर लीक के बाद NTA में बदलाव, CISF से AI मॉनिटरिंग तक बढ़ी सुरक्षा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट 2026, nbe.edu.in पर चेक करें स्कोरकार्ड

नीट पीजी 2026 परीक्षा में शामिल मेडिकल उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है. NBEMS ने नीट…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

लद्दाख में MBBS BDS एडमिशन का नियम बदला, अब नीट रैंक से बनेगी मेरिट

लद्दाख प्रशासन ने केंद्रीय पूल के तहत एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर एडमिशन के नियमों में बदलाव किया…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

बिहार में खुलेंगी दो नई यूनिवर्सिटी, बेगूसराय और पटना में मिली मंजूरी

बिहार में दो नई यूनिवर्सिटी शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है. राज्य सरकार ने बेगूसराय में…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

नीट यूजी काउंसलिंग में बढ़ी 183 MBBS-BDS सीटें, देखें राज्यवार लिस्ट

नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 3 में मेडिकल और डेंटल कॉलेज में एडमिशन के लिए सीटों की…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top