Image

काहिरा: हाइवे पर तेल टैंकर बना आग का गोला, 31 लोग जिंदा जले, जानें कैसे हुआ हादसा


मिस्त्र की राजधानी काहिरा के रिंग रोड पर एक बड़ा हादसा हो गया है. एक तेल के टैंकर में आग लगने से 31 लोगों की मौत हो गई है और 21 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. तेल टैंकर में ब्लास्ट होने के बाद आग बहुत तेजी से फैली और ये आग आस-पास मौजूद गाड़ियों को अपनी चपेट में ले गई. रिपोर्ट के मुताबिक तेज रफ्तार ऑयल टैंकर बेकाबू होकर हाईवे पर पलट गया था. जिसके बाद उसमें ब्लास्ट के साथ आग लग गई थी.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मिस्र की राजधानी को घेरने वाले मुख्य मार्ग ‘रिंग रोड’ पर लगी इस आग में कम से कम 21 लोग घायल हो गए और दो दर्जन से अधिक कारें व मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गईं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राजमार्ग का वह हिस्सा जहां यह दुर्घटना हुई, वह गीजा के ‘वरक’ इलाके में पड़ता है. यह इलाका घनी आबादी वाला है और ‘ग्रेटर काहिरा’ क्षेत्र का हिस्सा है.

हर साल होते हैं कई हादसे

मिस्र में हर साल सड़क हादसों में हजारों लोगों की जान जाती है और यहां परिवहन सुरक्षा का रिकॉर्ड काफी खराब है. तेज रफ्तार, खराब सड़कें और यातायात नियमों का ठीक से पालन न होना, ज्यादातर दुर्घटनाओं के मुख्य कारण हैं.

स्वास्थ्य मंत्री ने जताया शोक

स्वास्थ्य मंत्री ने वर्राक अग्निकांड के पीड़ितों के प्रति शोक जताया और अस्पतालों में घायलों का हाल जाना. स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्री डॉ. खालिद अब्देल गफ्फार ने वर्राक अग्निकांड के पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. डॉ. खालिद अब्देल गफ्फार ने गीजा गवर्नरेट के इम्बाबा स्थित वर्राक जिले में, अशारा सुरंग के ऊपर लगी आग के स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों का जायजा लिया. उन्होंने रेफरल अस्पतालों में घायलों की स्थिति देखी और यह सुनिश्चित किया कि तैयारियों का स्तर बढ़ा दिया गया है.

मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता डॉ. होसाम अब्देल गफ्फार ने आग की घटना में हताहतों की अंतिम संख्या बताई, 21 लोग घायल हुए और 31 लोगों की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: 25 फीसदी टैरिफ वाले अमेरिकी प्रस्ताव पर भारत का दो टूक जवाब, जानें क्या कहा?



Source link

Related Posts

25 फीसदी टैरिफ वाले अमेरिकी प्रस्ताव पर भारत का दो टूक जवाब, जानें क्या कहा?

भारत ने अमेरिका की ओर से नए आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने के प्रस्ताव पर अपना पक्ष स्पष्ट करते…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Explained: 17%, 20%, 25% या 40%… ट्रंप के नए टैरिफ प्लान में भारत समेत किस देश पर कितनी मार पड़ेगी?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत, चीन और यूरोपीय संघ समेत 14 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के खिलाफ नए टैरिफ…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

‘जासूसी के कोई सबूत नहीं’, ऐलिस-जेनसेन हुआंग के अफेयर पर US संसद को क्या बताया गया

अमेरिकी संसद (कांग्रेस) के अधिकारियों को मंगलवार को एक बेहद गोपनीय ब्रीफिंग में बताया गया कि इस बात…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Explained: बांग्लादेश में कपड़ा मजदूरों की सैलरी में 36% की बढ़ोतरी, भारत के लिए क्या है बड़ा सबक?

कई दिनों तक सड़कें जाम रहीं, फैक्ट्रियां बंद हुईं और पुलिस के साथ झड़पें हुईं. आखिरकार बांग्लादेश सरकार…

ByByPUJA KUMARI Nov 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top