• Home
  • खेल समाचार
  • Asian Games 2026: 16 साल का इंतजार खत्म! भारत की बेटी सीमा कुमारी ने ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास
Image

Asian Games 2026: 16 साल का इंतजार खत्म! भारत की बेटी सीमा कुमारी ने ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास


भारतीय एथलीट सीमा कुमारी ने गुरुवार (24 सितंबर) को 16 साल का सूखा खत्म करते हुए भारत को 2026 एशियाई खेलों के 10,000 मीटर दौड़ इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया. मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ का फाइनल हुआ, जिसमें सीमा कुमारी ने 32:50.05 सेकंड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. इससे पहले 2010 में भारत की प्रीजा श्रीधरन ने इस इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था, जबकि कविता राउत ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया था. सीमा इस रेस में मेडल जीतने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी बनीं. 

मुकाबले में बहरीन की विनफ्रेड यावी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. उन्होंने 32:39.18 सेकंड में रेस खत्म की. इसके अलावा जापान की नोजोमी तनाका ने 32:41.54 सेकंड में रेस समाप्त करके सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया. 

फाइनल में ऐसा रहा सीमा कुमारी का प्रदर्शन 

सीमा के लिए फाइनल की शुरुआत को काफी अच्छी हुई. शुरुआती 2000 मीटर वह सबसे आगे दिखाई दीं. यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने सिर्फ 6:36.13 सेकंड का समय लिया. लेकिन इसके बाद वह खुद को टॉप पर बरकरार नहीं रख पाईं. एक वक्त पर तो वह चौथे नंबर पर पहुंच गई थी, जिसे देखकर लग रहा था कि भारत को कोई भी मेडल नहीं मिलेगा. लेकिन आखिरी के 1000 मीटर में उन्होंने शानदार वापसी की और टॉप-3 में आ गईं. इस तरह उन्होंने मेडल पर कब्जा जमाया. 

17 मेडल जीत चुका है भारत 

एशियाई खेलों की मेडल टैली में भारत 17 मेडल्स के साथ 15वें पायदान पर है. सीमा कुमार भारत के लिए 16वां मेडल जीतने वाली खिलाड़ी रहीं. इसके बाद 4*400 मीटर रिले रेस की टीम ने सिल्वर जीता, जो भारत के लिए 17वां मेडल रहा. अब तक भारत के खाते में सिर्फ एक ही गोल्ड आया है. यह गोल्ड भारत की महिला क्रिकेट टीम ने दिलाया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि दूसरा गोल्ड कब आता है.

 

यह भी पढ़ें: मोहम्मद नबी के बेटे हसन ईसाखिल का इंटरनेशनल डेब्यू, पहले मैच में फुस्स





Source link

Related Posts

भारत को मिला 17वां मेडल, रिले टीम ने जीता सिल्वर; अंतिम पल में बदली तस्वीर

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों ने एक बार फिर दम दिखाया है. मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले के…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

फेडरेशन की वजह से नहीं मिला गोल्ड, रोइंग में ब्रॉन्ज मिलने पर सतनाम-सलमान भड़के

एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद भी भारतीय रोवर सतनाम सिंह और सलमान खान खुश नहीं…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

शतक से चमके मैथ्यू ब्रीट्जके, कुचले सब रिकॉर्ड; सबसे ज्यादा रन वाले बने बल्लेबाज

दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शतक लगाकर सभी रिकॉर्ड…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

अफ्रीका के सामने ऑस्ट्रेलिया का सरेंडर, 15 रन पर गिरे 4 विकेट; मिली शर्मनाक हार

ऑस्ट्रेलिया के लिए अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे का अंत बेहद खराब रहा. 298 रन के टारगेट का…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top