• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर सितारों ने जॉनी वॉकर को किया याद, बस कंडक्टर से बने थे मशहूर कॉमेडियन
Image

100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर सितारों ने जॉनी वॉकर को किया याद, बस कंडक्टर से बने थे मशहूर कॉमेडियन


आज 11 नवंबर 2026 को दिवंगत एक्टर और कॉमेडियन जॉनी वॉकर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है. इस मौके पर उनके भतीजे और मशहूर सिंगर लकी अली ने उन्हें याद किया है. उन्होंने अपने दिवंगत चाचा और कॉमेडियन जॉनी वॉकर को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जॉनी वॉकर की एक पुरानी फोटो शेयर की है. इस फोटो में वे उनके पिता और एक्टर महमूद के साथ नजर आ रहे हैं.

लकी ने जो फोटो शेयर की है वो काफी पुरानी है, इसलिए उसमें कलर्स नहीं हैं और यह एक ब्लैक-एंड-व्हाइट फोटो है. लकी अली ने इस फोटो के साथ एक छोटा-सा कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा, ‘हमारे बड़े बुजुर्ग चले गए और हम उनके पीछे चलते हैं.’ ये मैसेज छोटा होते हुए भी अपने आप में बेहद खास है. यह कैप्शन बड़ों के प्रति लकी के आदर और सम्मान को दिखाता है.

जैकी श्रॉफ ने भी किया याद

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने भी अपनी इंस्टाग्रान स्टोरी के जरिए महान एक्टर और हास्य कलाकार जॉनी वॉकर को याद किया है. लेकिन उन्होंने जॉनी को दुखी होकर याद नहीं किया, बल्कि उनके ही अंदाज में याद किया है. उन्होंने जॉनी की फोटो के साथ 1957 में आई उनकी फिल्म ‘नया दौर’ का मशहूर गाना ‘मैं बम्बई का बाबू’ लगाया.

100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर सितारों ने जॉनी वॉकर को किया याद, बस कंडक्टर से बने थे मशहूर कॉमेडियन

बस कंडक्टर से अभिनेता बनने तक का सफर

जन्म के समय जॉनी वॉकर का नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी था. मुंबई में उन्होंने बेस्ट बस कंडक्टर के तौर पर काम किया था. इसी दौरान उनकी मुलाकात एक्टर बलराज साहनी से हुई. बताया जाता है कि बलराज साहनी ने उनके अंदर छिपे कॉमेडी टैलेंट को पहचाना और उन्हें गुरु दत्त से मिलवाया.

इसके बाद गुरु दत्त ने उन्हें 1951 में आई फिल्म ‘बाजी’ में मौका दिया. इसी फिल्म के दौरान उन्हें ‘जॉनी वॉकर’ नाम मिला. इसी नाम के साथ उन्होंने आगे चलकर हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई.

इन फिल्मों में छोड़ी कॉमेडी की छाप

जॉनी वॉकर अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और अनोखे अंदाज के लिए पहचाने जाते थे. उन्होंने ‘आर-पार’, ‘टैक्सी ड्राइवर’, ‘मिस्टर एंड मिसेज 55’, ‘सीआईडी’, ‘प्यासा’, ‘मधुमती’ और ‘नया दौर’ जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया. पर्दे पर उनकी मौजूदगी ही दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए काफी होती थी. यही वजह रही कि वे हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय कॉमेडियंस में शामिल हो गए.

महमूद के साथ भी किया काम

जॉनी वॉकर और महमूद दोनों ही हिंदी सिनेमा के जाने-माने कॉमेडियन थे. दोनों ने अपने करियर में कई फिल्मों में साथ काम किया. 1966 में रिलीज हुई फिल्म ‘पति-पत्नी’ में भी दोनों एक साथ नजर आए थे. इस फिल्म में महमूद ने पशुपति पचीसिया का किरदार निभाया था, जबकि जॉनी वॉकर पदमपथ के रोल में दिखाई दिए थे.

इसके अलावा, 1961 में आई फिल्म ‘छोटे नवाब’ में भी दोनों ने साथ काम किया था. फिल्म में महमूद मुख्य भूमिका में थे और जॉनी वॉकर ने कैप्टन का किरदार निभाया था. जॉनी वॉकर ने अपने अभिनय और कॉमेडी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. 29 जुलाई 2003 को उनका निधन हो गया था.



Source link

Related Posts

2026 में इन 5 मराठी फिल्मों ने किया सरप्राइज, बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा

मराठी फिल्मों की अच्छी फैन फॉलोइंग है. इस साल कई सारी मराठी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

56 की उम्र में शर्टलेस होकर सैफ ने किया सूर्य नमस्कार, करीना बोलीं- आपने मुझे पीछे छोड़ दिया

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने कुछ दिनों पहले ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था. इंस्टाग्राम डेब्यू के…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

पेंडेंट विवाद के बीच बच्चों संग एयरपोर्ट पर दिखीं करीना कपूर, लंबे बाल में तैमूर का दिखा गजब ट्रांसफॉर्मेंशन

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर पिछले दिनों दिवाली लुक को लेकर चर्चा में थीं. वो पटौदी रियायस के शाही…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

Bollywood News: लंबे इंतजार के बाद सामने आया सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर (11.11.26)

दर्शकों के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए मेकर्स ने सुपरस्टार सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की आगामी…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top