Image

1.25 लाख रुपये तक के शेयर लाभ पर अब ITR-1 से फाइल होगा रिटर्न


आयकर अधिनियम 1961 की धारा 112 ए के तहत 1.25 लाख तक के दीर्घावधि कर लाभ (एलटीसीजी) पाने वाले निजी करदाता आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न आईटीआर-1 (सहज) से दाखिल कर सकते हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी)…

Last Updated: अप्रैल 30, 2025 | 10:47 PM IST

आयकर अधिनियम 1961 की धारा 112 ए के तहत 1.25 लाख तक के दीर्घावधि कर लाभ (एलटीसीजी) पाने वाले निजी करदाता आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न आईटीआर-1 (सहज) से दाखिल कर सकते हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर-1 और आईटीआर-4 मंगलवार को अधिसूचित किए हैं।

इसे 50 लाख रुपये तक की कुल आय वाले व्यक्तियों और संस्थाओं द्वारा दाखिल किया जा सकता है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अनुसार आईटीआर-1 (सहज) का इस्तेमाल इन मानदंडों को पूरा करने वाले व्यक्तिगत करदाता कर सकते हैं : इनमें व्यक्ति निवासी (सामान्य रूप से निवासी नहीं होने के अलावा), वित्त वर्ष में 50 लाख रुपये तक आय हो, आय के स्रोतो में वेतन या पेंशन, एक घर की संपत्ति से आय (बॉट फॉरवर्ड घाटे के मामले को छोड़कर), अन्य स्रोतों से आमदनी जैसे ब्याज, धारा 112 ए के तहत एलटीसीजी, सूचीबद्ध इक्विटी शेयर की बिक्री या इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंड से 1.25 लाख रुपये तक की बिक्री, कृषि आय से 5000 रुपये प्रति वर्ष की आय प्राप्त करता हो।

‘सुगम’ को ऐसे व्यक्तियों, हिंदू अविभाजित परिवारों और कंपनियों (सीमित देयता भागीदारी-एलएलपी के अलावा) द्वारा दाखिल किया जा सकता है, जिनकी कुल वार्षिक आय 50 लाख रुपये तक हो और व्यवसाय से व कोई पेशेवर आय हो। आईटीआर-2 उन व्यक्तियों और एचयूएफ द्वारा दाखिल किया जाता है।



Source link

Related Posts

मुंबई में अच्छी ग्राहकी, दिल्ली में कम बिक्री

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है मगर इस बार सोने की कीमतें आसमान छू…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

सर्विस सेक्टर में 82% से ज़्यादा कंपनियां प्राइवेट लिमिटेड, NSO के पहले सर्वे में खुलासा

वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 82.4 प्रतिशत कॉर्पोरेट सेवा इकाइयां प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां थीं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

FY26 में GDP ग्रोथ 6.5-6.7% रहने का अनुमान, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से मिलेंगे नए मौके: Deloitte

डेलॉयट ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए देश की आर्थिक वृद्धि (GDP) के 6.5 से 6.7%…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

कर्नाटक कैडर के 1994 बैच के IAS अरविंद श्रीवास्तव बने राजस्व सचिव

अरविंद श्रीवास्तव ने वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव का पदभार बृहस्पतिवार को संभाल लिया। कर्नाटक कैडर के…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top