Image

हबीबी, ब्लू, अलास्का, US मिडटर्म चुनाव के बाद Google पर क्या-क्या हुआ ट्रेंड?


अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के नतीजे सामने आए, जिसमें ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन की करारी हार हुई है. इस चुनाव में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है. इस बीच गूगल सर्च पर मिडटर्म इलेक्शन का दबदबा रहा. गूगल ट्रेंड्स के डेटा के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अलास्का सीनेट रेस सबसे ज्यादा सर्च की गई. इसके बाद टेक्सास आखिरी बार कब ब्लू था सबसे ज्यादा सर्च किया गया. यहां ब्लू शब्द का मतलब डेमोक्रेटिक पार्टी से है.

अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन के गूगल सर्च के टॉप 10 की लिस्ट में ब्लू वेव 2026 और हबीबी का मतलब भी शामिल थे. मिडटर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की जोरदार वापसी देखने को मिली. ऐसा अनुमान है कि वे कांग्रेस के दोनों सदनों पर कंट्रोल हासिल कर लेंगे. डेमोक्रेट्स ने कई चौंकाने वाली जीत दर्ज कीं, जिनमें पारंपरिक रूप से रिपब्लिकन गढ़ माने जाने वाले इलाके भी शामिल हैं.

अमेरिका में चुनावी नतीजों का इंतजार

अमेरिका के मिसिसिपी में डेमोक्रेट स्कॉट कोलोम और रिपब्लिकन सिंडी हाइड-स्मिथ के बीच सीनेट की कड़ा मुकाबला चल रहा है. बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, मिसिसिपी ने पिछले 40 से अधिक वर्षों में सीनेट के लिए किसी डेमोक्रेट को नहीं चुना है. अलास्का में भी सीनेट की दौड़ का नतीजा अभी तय नहीं हुआ है. AFP की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को भी मिसिसिपी और अलास्का में सीनेट की सीटों पर मुकाबला फंसा हुआ था.

मिसिसिपी में मुकाबला बेहद कड़ा है, जबकि अलास्का में धांधली के आरोप लगे हैं. यह स्थिति तब है जब पूरे देश में डेमोक्रेट्स ने शानदार जीत हासिल की है. सीनेट में डेमोक्रेट्स जल्द ही दक्षिण कैरोलिना, टेक्सास और कंसास जैसे लंबे समय से रिपब्लिकन गढ़ रहे इलाकों का प्रतिनिधित्व करेंगे.

अमेरिका में सबसे ज्याद सर्च शब्द

अमेरिका में 4 नवंबर को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई 10 चीजों में अलास्का सीनेट रेस,ब्रैंडन गिल,ब्लू, ब्लू वेव 2026, मिसिसिपी इलेक्शन रिजल्ट, 2026 अमेरिकी इलेक्शन रिजल्ट,  हबीबी का मतलब, हिनोजोसा और लॉरेन बोबर्ट, बनाम रियल मैड्रिड. पिछले 24 घंटों में गूगल पर अलास्का सीनेट रेस और टेक्सास आखिरी बार कब ब्लू था जैसे शब्द को 10 लाख से ज्यादा बार सर्च किया गया. दूसरी तरफ अमेरिकी चुनाव में हबीबी शब्द को भी खूब सर्च किया गया. हालांकि, ये थोड़ा अजीब लग सकता है क्योंकि हबीबी एक अरबी शब्द है.

मिशिगन में अब्दुल अल-सैयद बुधवार को अमेरिकी सीनेट के पहले मुस्लिम सदस्य चुने गए. अपनी जीत के भाषण में अल-सैयद ने मजाक में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को हबीबी कहकर संबोधित किया, जो अरबी भाषा में प्यार जताने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है.



Source link

Related Posts

US मिड-टर्म चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत पर कमला हैरिस ने जताई खुशी, जानें क्या कहा?

अमेरिकी मिड-टर्म चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को मिली शिकस्त…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के नतीजों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका दिया है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

Explained: ट्रंप रोकेंगे इजरायल की $4 अरब की सैन्य मदद, 3,000 US सैनिकों के बीच क्यों लिया यह फैसला?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा है कि वाशिंगटन 2026 के अंत…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ फिर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस बार उनकी तेल नेटवर्क के…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top