बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती का अवसर है. बैंक ने उत्तर प्रदेश के मेरठ रीजन में बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंस सुपरवाइजर के तीन पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें युवाओं के साथ-साथ रिटायर्ड बैंक अधिकारियों को भी आवेदन का मौका दिया गया है. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बजाय इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. यह भर्ती 12 महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर की जाएगी. शिक्षक और योग्य उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा. आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर तय की गई है.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में युवा उम्मीदवारों और रिटायर्ड बैंक कर्मचारियों के लिए अलग-अलग पात्रता शर्ते रखी गई है. युवा उम्मीदवार ऑन के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ कंप्यूटर की सामान्य जानकारी भी जरूरी है. उम्मीदवार को एमएस ऑफिस, एक्सेल, इंटरनेट और ईमेल का इस्तेमाल करना आना चाहिए. एमएससी, बीई, एमसीए या एमबीए की योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. आवेदन के लिए न्यूनतम उम्र 21 और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं रिटायर्ड उम्मीदवारों के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, प्राइवेट बैंक या कोऑपरेटिव बैंक से अधिकतम स्केल-3 तक के रिटायर्ड अधिकारी आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ऐसे रिटायर्ड क्लर्क, जिन्होंने जेएआईआईबी पास की है, उन्हें भी प्राथमिकता दी जाएगी. रिटायर्ड उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 64 वर्ष है.
ये भी पढ़ें-एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
कितनी मिलेगी सैलरी?
बीसी सुपरवाइजर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 12,000 रुपये का निश्चित मानदेय मिलेगा. इसके अलावा काम के आधार पर 8,000 तक इंसेंटिव दिया जा सकता है. उम्मीदवारों को अधिकतम 3000 प्रतिमाह यात्रा भत्ता और 500 रुपये मोबाइल खर्च भी मिलेगा. इस तरह कुल महीने का खर्चा अधिकतम 23,500 रुपये तक हो सकता है.
सेंट्रल बैंक भर्ती के लिए कैसे करें आवेदन?
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद वेबसाइट के रिक्रूटमेंट क्षेत्र में जाकर भर्ती से जुड़े नोटिफिकेशन पर क्लिक करें.
- अभी यहां दिखाई दे रहा आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें.
- फाॅर्म में अपना नाम, जन्मतिथि, एड्रेस, कांटेक्ट डिटेल, एजुकेशनल क्वालीफिकेशन और एक्सपीरियंस जैसी जानकारी भरें.
- अब आवेदन के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट की सत्यापित कॉपी लगाएं.
- इसके बाद भरे हुए फॉर्म को नर्मदा प्राधिकृत अधिकारी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय, प्रथम तल, विक्टोरिया पार्क जेल, चुंगी, मेरठ उत्तर प्रदेश पते पर 23 अक्टूबर 2026 तक भेज दें.
ये भी पढ़ें-GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
















