• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • सिड-कियारा से लेकर ‘दो अनन्या’ तक, सामने आई करण जौहर के शो की पूरी गेस्ट लिस्ट। Koffee With Karan season 9 guest list update kiara Advani sidharth Malhotra two ananya
Image

सिड-कियारा से लेकर ‘दो अनन्या’ तक, सामने आई करण जौहर के शो की पूरी गेस्ट लिस्ट। Koffee With Karan season 9 guest list update kiara Advani sidharth Malhotra two ananya


फिल्ममेकर करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 को लेकर इंटरनेट पर काफी बज बना हुआ है. ये शो का आखिरी सीजन होगा.अब  शो के गेस्ट लिस्ट पर अपडेट आया है.

‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 के काउच पर इस बार एक नई और दिलचस्प जोड़ी नजर आने वाली है. 

अनन्या पांडे और अनन्या बिरला
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अनन्या पांडे और अनन्या बिरला करण जौहर के पॉपुलर सेलिब्रिटी चैट शो के एक एपिसोड में साथ नजर आएंगी. दोनों जल्द ही एक ही एपिसोड के लिए शूटिंग करने वाली हैं.

अनन्या पांडे इससे पहले भी ‘कॉफी विद करण’ के काउच पर नजर आ चुकी हैं, लेकिन अनन्या बिरला के साथ उनकी जोड़ी शो के लिए काफी नई और अलग होगी. शो में करण जौहर दोनों से उनकी जर्नी और करियर को लेकर कई सवाल पूछ सकते हैं. साथ ही हमेशा की तरह उनका फेमस रैपिड-फायर राउंड भी देखने को मिलेगा.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के भी ‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 में आने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि, अभी तक दोनों के शो में आने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. कियारा और सिद्धार्थ पहले से ही अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं.

ये सितारे भी आ सकते हैं नजर
सीजन 9 में आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, इब्राहिम अली खान और सारा अली खान, वेदांग रैना, शरवरी वाघ और लक्ष्य नजर आएंगे. इसके अलावा करीना कपूर खान अपने पति सैफ अली खान के साथ शो में पहुंचेंगी. वहीं, वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के भी शो में शामिल होने की खबर है.

‘कॉफी विद करण’ का ये सीजन करण जौहर के लिए भी काफी इमोशनल होने वाला है. शो अब अपने फाइनल एपिसोड की तरफ बढ़ रहा है. ऐसे में इस सीजन का फिनाले भी काफी इमोशनल होने की उम्मीद है. 

बता दें, ‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 की शुरुआत 14 अक्टूबर 2026 से होने जा रही है. 





Source link

Related Posts

‘रामायण’ के प्रोड्यूसर प्राइम फोकस पर इनकम टैक्स का छापा, रेड के बाद 8% गिरे कंपनी के शेयर

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार सुबह फिल्म और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी प्राइम फ़ोकस लिमिटेड और उसके…

ByByPUJA KUMARI Oct 7, 2026

‘रामायण’ की रिलीज डेट प्री-पोन, ‘धुरंधर 2’ का फॉर्मूला अपनाएगी फिल्म, जानें कब देख पाएंगे मूवी!

‘रामायण: पार्ट वन’ की हर तरफ चर्चा है. फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का…

ByByPUJA KUMARI Oct 7, 2026

5 दिन में 211% मुनाफा कमाकर ‘दृश्यम 3’ बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स मालामाल

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है. रिलीज के दिन…

ByByPUJA KUMARI Oct 7, 2026

श्रद्धा कपूर और शक्ति कपूर ने मुंबई में लीज पर दिया अपार्टमेंट, 1 साल के लिए 2.5 लाख मंथली रेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और उनके पिता शक्ति कपूर ने मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में अपना करीब 1,050…

ByByPUJA KUMARI Oct 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top