• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • सलमान खान को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पान मसाला मामले में उपभोक्ता आयोग की कार्रवाई पर रोक
Image

सलमान खान को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पान मसाला मामले में उपभोक्ता आयोग की कार्रवाई पर रोक


जोधपुर राजश्री पान मसाला के कथित भ्रामक विज्ञापन को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में अभिनेता सलमान खान को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. जोधपुर स्थित राजस्थान हाईकोर्ट ने सलमान खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, जोधपुर द्वितीय में चल रहे मामले की आगे की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है.

न्यायमूर्ति डॉ. नूपुर भाटी की एकलपीठ ने 26 नवंबर 2026 को यह आदेश जारी किया. सलमान खान ने अपनी याचिका में दलील दी थी कि उपभोक्ता आयोग के पास भ्रामक विज्ञापनों से जुड़े आरोपों पर सुनवाई करने का अधिकार क्षेत्र नहीं है. याचिका में यह भी कहा गया कि वे केवल ब्रांड एंबेसडर हैं और उनके खिलाफ व्यक्तिगत जानकारी, स्वतंत्र कारण या किसी तरह की लापरवाही का आरोप नहीं है. इसके बावजूद आयोग ने उनका नाम पक्षकारों की सूची से हटाने की अर्जी खारिज कर दी थी.

याचिकाकर्ता ने दिया ये तर्क

याचिकाकर्ता की ओर से यह भी तर्क दिया गया कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के प्रावधानों के तहत उपभोक्ता आयोग के अधिकार क्षेत्र और मामले की सुनवाई की वैधता से जुड़े प्रारंभिक कानूनी सवालों का पहले निर्णय होना चाहिए था, लेकिन आयोग ने इन आपत्तियों पर अंतिम सुनवाई के समय विचार करने की बात कही.

हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. साथ ही स्टे आवेदन पर भी नोटिस जारी किया गया. प्रतिवादी संख्या दो राजश्री पान मसाला की ओर से अधिवक्ता पहले से उपस्थित होने के कारण प्रतिवादी संख्या एक गजेंद्र कुमार को नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया.

हाईकोर्ट का अहम आदेश

अदालत ने अगली सुनवाई तक उपभोक्ता आयोग में लंबित परिवाद संख्या 416/2025, गजेंद्र कुमार बनाम राजश्री पान मसाला, की आगे की समस्त कार्यवाही पर रोक लगा दी है. इस आदेश के बाद राजश्री पान मसाला के कथित भ्रामक विज्ञापन को लेकर चल रहे मामले में फिलहाल सुनवाई थम गई है. हालांकि हाईकोर्ट ने अभी मामले के गुण-दोष पर अंतिम फैसला नहीं सुनाया है.

सलमान खान का प्रोफेशनल फ्रंट

बहरहाल, अगर सलमान खान के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो एक्टर इन दिनों फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसके जरिए वो पहली बार एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं. इसे 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. आपको बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ से होने वाली है.



Source link

Related Posts

शाहरुख खान की ‘किंग’ के गाने ‘डैडी कूल’ को लेकर मेकर्स का खास प्लान, थिएटर में मिलेगा सरप्राइज

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर ऑडियंस पहले से ही काफी एक्साइटेड है. फिल्म की रिलीज…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

Bollywood News: ‘ईथा’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचीं श्रद्धा कपूर, अक्षरा सिंह संग लगाए जमकर ठुमके (29.11.26)

अपनी आगामी फिल्म ‘ईथा’ (Eetha) के जोर-शोर से चल रहे प्रमोशन के बीच अभिनेत्री श्रद्धा कपूर बिहार की…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

‘रामायण’ में शूर्पणखा बनीं रकुल प्रीत पहुंचीं आयोध्या राम मंदिर, पति जैकी संग किए रामलला के दर्शन

एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब एटंरटेन कर रही है. फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

इमरान हाशमी की दूसरी हाईएस्ट ओपनिंग वीकेंड बनी ‘गनमास्टर जी9’, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड्स

इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की जोड़ी इन दिनों फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ की रिलीज को लेकर चर्चा में…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top