• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘सपा दफ्तर में चच्चू शिवपाल यादव और भाई धर्मेंद्र…’, ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर बड़ा आरोप
Image

‘सपा दफ्तर में चच्चू शिवपाल यादव और भाई धर्मेंद्र…’, ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर बड़ा आरोप


सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव को लेकर एक तीखी पोस्ट की है. अपनी पोस्ट में उन्होंने शिवपाल यादव और धर्मेंद्र यादव के साथ सपा प्रमुख के रिश्ते को लेकर सवाल उठाए हैं.

ओमप्रकाश राजभर ने अपनी पोस्ट की शुरुआत सीधे अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए की. उन्होंने लिखा, ‘अखिलेश जी! सुना है आपके समाजवादी पार्टी दफ्तर में चच्चू शिवपाल यादव और भाई धर्मेंद्र यादव को घुसने के लिए आपकी परमिशन चाहिए. आप हरी झंडी देंगे, तभी एंट्री मिलेगी! ना किया तो बेआबरू होकर वापसी करनी होगी.’

शिवपाल यादव को लेकर अखिलेश से सवाल

राजभर ने शिवपाल यादव के समाजवादी पार्टी के लिए किए गए काम का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव पर सवाल उठाया. उन्होंने लिखा, ‘जिस शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव जी के साथ गांव-गांव घूमकर समाजवादी पार्टी को सींचा, संगठन खड़ा करने में जिंदगी लगा दी, आज उसी चच्चू को पार्टी दफ्तर जाने के लिए भतीजे की हरी झंडी का इंतजार करना पड़ रहा है?’

‘धर्मेंद्र यादव का भी यही हाल’

ओम प्रकाश राजभर ने अपनी पोस्ट में धर्मेंद्र यादव का भी जिक्र किया. उन्होंने लिखा, ‘धर्मेंद्र यादव का भी यही हाल है.’ इसके साथ ही राजभर ने समाजवादी पार्टी के दूसरे नेताओं की स्थिति को लेकर भी सवाल खड़ा किया. उन्होंने लिखा, ‘अगर परिवारवालों का ये हाल है तो सोचिए बाकी नेताओं की पार्टी में क्या स्थिति होगी.”

‘राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन पसीना उनका भी लगा है’

ओमप्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच राजनीतिक मतभेदों का जिक्र करते हुए लिखा, ‘चच्चू से राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन पार्टी खड़ी करने में उनका भी पसीना लगा है.’ राजभर ने आगे शिवपाल यादव की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘तरस इस बात पर आता है कि चच्चू को बुढ़ापे में ये सब देखना पड़ रहा है.’ पोस्ट के आखिर में ओमप्रकाश राजभर ने लिखा, ‘ख़ैर, ऊपरवाला सब देख रहा है. वही मान-स्वाभिमान का न्याय करेगा.’



Source link

Related Posts

लखनऊ: एसए अपार्टमेंट सील, PWD और सेतु निगम को मिला रेट्रोफिटिंग का जिम्मा

लखनऊ के वजीरगंज इलाके में मंगलवार को एसए अपार्टमेंट का एक पिलर अचानक क्षतिग्रस्त होने से हड़कंप मच…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

INDIA ब्लॉक मीटिंग से पहले उद्धव ठाकरे का बड़ा ऐलान, बोले- मीटिंग में हम…

राहुल सांकृत्यायन, abp live में बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर कार्यरत हैं और स्टेट्स टीम का नेतृत्व कर रहे…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

Delhi SIR: ‘हमें कचरे में ही फेंक दो…’, वोटर लिस्ट से नाम कटने पर भड़के बेला स्टेट के नागरिक

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. बेला स्टेट…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

ट्रैफिक नियम तोड़ने में यूपी वाले अव्वल, सबसे ज्यादा कटे ई-चालान

उत्तर प्रदेश में ट्रैफिक नियमों को उल्लंघन करने पर सबसे ज्यादा ई-चालान काटे गए हैं. यूपी ने इस…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top