• Home
  • ताजा खबरें
  • शिकोहाबाद में बीजेपी की 2017 की जीत के बाद सपा की वापसी, 2027 में कैसी होगी लड़ाई?
Image

शिकोहाबाद में बीजेपी की 2017 की जीत के बाद सपा की वापसी, 2027 में कैसी होगी लड़ाई?


शिकोहाबाद सीट की विधानसभा संख्या 98 है. शिकोहाबाद विधानसभा सीट पर 2017 में बीजेपी जीती तो 2022 में सपा ने जीत दर्ज की. 2024 लोकसभा चुनाव में सपा ने शिकोहाबाद विधानसभा सीट जीती.

शिकोहाबाद विधानसभा सीट से सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव भी विधायक रह चुके हैं. सपा पहली बार 1993 में शिकोहाबाद विधानसभा सीट से चुनाव जीती थी. 1993 के बाद 2002, 2012 और 2022 में सपा ने शिकोहाबाद में जीत दर्ज की. बीजेपी पहली बार शिकोहाबाद में 1996 में जीती. 1996 के बाद बीजेपी 2017 में शिकोहाबाद सीट जीत पाई. कांग्रेस आखिरी बार 1980 में शिकोहाबाद विधानसभा सीट जीती थी. बसपा अब तक एक बार भी शिकोहाबाद सीट नहीं जीत पाई है. 

शिकोहाबाद विधानसभा सीट यादव और निषाद बाहुल्य विधानसभा सीट मानी जाती है. लेकिन हार जीत की चाभी ब्राह्मण, कुशवाहा, गुर्जर और लोधी समाज के हाथ में होती है.

2026 में एसआईआर के बाद शिकोहाबाद विधानसभा सीट पर 3,28,478 मतदाता बचे हैं. 2024 लोकसभा चुनाव के समय शिकोहाबाद विधानसभा सीट पर 3,65,391 मतदाता थे. एसआईआर के बाद शिकोहाबाद विधानसभा सीट पर 36,913 मतदाता कम हुए हैं. 

2022 विधानसभा चुनाव में शिकोहाबाद विधानसभा सीट से सपा के मुकेश वर्मा विधायक बने. बीजेपी ने ओमप्रकाश वर्मा को टिकट दिया. बसपा ने अनिल कुमार और कांग्रेस ने शशि शर्मा और ओवैसी की पार्टी ने प्रीति मिश्रा को प्रत्याशी बनाया.

2022 विधानसभा चुनाव में शिकोहाबाद विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे-

1. सपा- 1,06,279
2. बीजेपी- 96,951
3. बसपा- 25,445
4. AIMIM- 2,630
5. कांग्रेस- 1,428

2022 विधानसभा चुनाव में शिकोहाबाद विधानसभा सीट से सपा के मुकेश वर्मा चुनाव जीते. सपा ने बीजेपी को लगभग 10 हजार वोटों से चुनाव हरा दिया. बसपा को लगभग 25 हजार वोट मिले. कांग्रेस पार्टी ओवैसी के दल से भी कम वोट ला पाई. सपा और बीजेपी दोनों ने ही निषाद समाज के नेता को टिकट दिया था.

2022 विधानसभा चुनाव में शिकोहाबाद विधानसभा सीट पर सपा को यादव, मुस्लिम वोट एक साथ मिला. हालांकि लगभग 2 हजार मुस्लिम वोट ओवैसी के साथ भी गए. सपा प्रत्याशी को लगभग 26 हजार निषाद वोट और 3-4 हजार एससी वोट मिले.

2022 विधानसभा चुनाव में शिकोहाबाद विधानसभा सीट पर बीजेपी को निषाद समाज का लगभग 16 हजार वोट मिला. इसके अलावा बीजेपी को ब्राह्मण, लोधी, गुर्जर, कुशवाहा, प्रजापति, ठाकुर, बनिया, धोबी, कोरी और कायस्थ समाज का वोट हासिल हुआ. लेकिन निषाद समाज के वोटों के बीच बंटवारे से बीजेपी चुनाव हार गई और सपा जीत गई.

2022 विधानसभा चुनाव में शिकोहाबाद विधानसभा सीट पर बसपा को अपने कोर वोटर का साथ मिला.ओवैसी की पार्टी लगभग 2 हजार मुस्लिम वोट पाने में कामयाब रही.

2024 लोकसभा चुनाव में शिकोहाबाद विधानसभा सीट के नतीजे-

1. सपा- 1,13,575
2. बीजेपी- 82,714
3. बसपा- 19,406

2024 लोकसभा चुनाव में भी शिकोहाबाद विधानसभा सीट से सपा ने जीत हासिल की. सपा ने बीजेपी को लगभग 31 हजार वोटों से चुनाव हरा दिया. 2022 के मुकाबले 2024 में बसपा और भाजपा दोनों के वोट कम हुए लेकिन सपा का वोट लगभग 7 हजार बढ़े हैं. बीजेपी का वोट लगभग 14 हजार कम हुआ है. 

2024 लोकसभा चुनाव में शिकोहाबाद विधानसभा सीट पर सपा को यादव, मुस्लिम वोट एक साथ मिले. सपा को लगभग 60 फीसदी निषाद वोट मिले. वहीं सपा को एससी समाज में भी लगभग 10 हजार वोट मिल गए. 2-4 हजार ब्राह्मण वोट भी सपा को मिले. सपा को कोरी और कुशवाहा समाज का भी वोट मिला, जिससे बीजेपी को नुकसान हुआ.

2024 लोकसभा चुनाव में शिकोहाबाद विधानसभा सीट पर बीजेपी को निषाद समाद का 40 प्रतिशत वोट मिला. बीजेपी को लोधी, गुर्जर, ब्राह्मण, ठाकुर, बनिया, प्रजापति, सोनकर समाज का वोट मिला. लेकिन कुशवाहा समाज के वोटों में बंटवारा हुआ.

2024 लोकसभा चुनाव में शिकोहाबाद विधानसभा सीट पर बसपा को नुकसान हुआ. बसपा का 6 हजार अतिरिक्त वोट सपा की तरफ ट्रांसफर हो गया.

शिकोहाबाद विधानसभा सीट के जातीय समीकरण (अनुमानित)-

1. यादव- 85 हजार
2. निषाद- 60 हजार
3. एससी- 50 हजार
4. ब्राह्मण- 29 हजार
5. लोधी- 14 हजार
6. गुर्जर- 16 हजार
7. मुस्लिम- 25 हजार
8. कुशवाहा- 13 हजार
9. प्रजापति- 5 हजार
10. कायस्थ- 2 हजार
11. नाई- 4 हजार
12. अन्य- 3 हजार
13. ठाकुर- 8 हजार
14. बनिया- 10 हजार

शिकोहाबाद विधानसभा सीट पर यादव और निषाद मतदाता सबसे ज्यादा हैं. गैर यादव और गैर निषाद ओबीसी लगभग 56 हजार है. सामान्य वर्ग के मतदाता लगभग 50 हजार हैं. एससी समाज में कोरी मतदाता 12 हजार के आसपास हैं.



Source link

Related Posts

संजय सिंह के बयान पर भड़के UP कांग्रेस प्रभारी, ‘AAP खत्म हो गई क्योंकि…’

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि अखिलेश यादव…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

J&K: अली खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन के बाद लगा PSA, अब NC विधायक ने कर दी बड़ी मांग

नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के विधायक तनवीर सादिक ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

जसराना में सपा और बीजेपी की सीधी टक्कर, बसपा के वोट पर भी रहेगी नजर

जसराना सीट की विधानसभा संख्या 96 है. जसराना विधानसभा सीट पर 2017 में बीजेपी जीती तो 2022 में…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

मुजफ्फरनगर में दलित युवक की बेरहमी से पिटाई, नाबालिग से यौन शोषण का आरोप

पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक दलित युवक की बेरहमी से पिटाई का…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top