• Home
  • खेल समाचार
  • शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
Image

शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल


भारतीय क्रिकेट टीम को 22 अक्टूबर से 01 दिसंबर के बीच न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी हैं. टी20 के साथ दौरे की शुरुआत होगी. इसके बाद वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. BCCI टी20 सीरीज के लिए पहले ही टीम का एलान कर चुका है. अब बोर्ड ने शुक्रवार (16 अक्टूबर) को वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भी भारतीय टीम का एलान कर दिया है. फैंस को उम्मीद थी कि वनडे और टेस्ट सीरीज के जरिए दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 

शमी को एक बार फिर टीम इंडिया से नजरअंदाज किया गया है. तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी वनडे स्क्वॉड में नहीं शामिल किया गया है. हालांकि भुवी टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं. वनडे टीम में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को मौका दिया गया है. वहीं, वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए ऐसे खिलाड़ियों को भी चुना गया है, जो पूरी तरह से फिट नहीं है. श्रेयस अय्यर को वनडे का भी कप्तान बनाया गया है. ईशान किशन को ODI टीम में उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस तरह हुए कुछ अटपटे चयन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. 

शमी की मेहनत बेकार 

शमी लगातार बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं. इन दिनों खेली जा ही 2026-27 रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ पहले मैच में शमी ने बंगाल के लिए 5 विकेट लिए थे. पिछले सीजन में भी वह बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी सहित बाकी घरेलू टूर्नामेंट में नजर आए थे. टी20 सीरीज में भुवनेश्वर की वापसी के बाद फैंस उम्मीद लगा रहे थे कि वनडे सीरीज में भी शमी की वापसी हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 

भुवनेश्वर कुमार टी20 तक महदूद

करीब 4 साल पहले भारत के लिए पिछला मैच खेलने वाले भुवनेश्वर कुमार को वापसी के बाद सिर्फ भारत की टी20 टीम तक ही महदूद रखा गया है. उन्हें वनडे टीम में जगह नहीं मिली है. 

श्रेयस अय्यर को बनाया वनडे कप्तान 

5 मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती 3 मुकाबलों में नियमित कप्तान शुभमन गिल कमान संभालेंगे. बाकी के 2 वनडे में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे. जब गिल कप्तान होंगे, तो अय्यर उनके डिप्टी की भूमिका में दिखेंगे. वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी के वक्त ईशान किशन उपकप्तानी करते दिखेंगे. 

अय्यर की वापसी पर रुतुराज गायकवाड़ की जगह बरकरार 

रुतुराज गायकवाड़ सभी 5 वनडे में टीम इंडिया का हिस्सा हैं. श्रेयस अय्यर की वापसी के बाद भी उनकी जगह बरकरार है. यशस्वी जायसवाल वनडे टीम से बाहर हो गए हैं. उन्हें टेस्ट टीम में जगह मिली है. 

हार्दिक पांड्या पूरे दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं

भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलने वाले स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टी20 और वनडे दोनों ही सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. हार्दिक इंजरी से रिकवर हो रहे हैं, जिसके चलते वह टीम इंडिया से दूर हैं. 

वनडे और टेस्ट स्क्वॉड में चोटिल खिलाड़ी शामिल 

वनडे और टेस्ट दोनों ही सीरीज की टीमों में ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनक खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा. वनडे सीरीज में फिटनेस पर निर्भर वाले खिलाड़ियों में- प्रसिद्ध कृष्णा और टेस्ट टीम में ऋषभ पंत शामिल हैं. 

युवा कुमार कुशाग्र को मिला मौका

झारखंड के युवा अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है.

आकिब नबी को टेस्ट टीम में नहीं मिली जगह 

चौथे और पांचवें वनडे के लिए तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर आकिब नबी को मौका दिया गया है. घरेलू रेड बॉल फॉर्मेट में अपने जौहर दिखाने वाले आकिब को टेस्ट टीम से दूर रखा गया है. 

शुरुआती 3 वनडे के लिए भारत का स्क्वॉड 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव. 

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत का स्क्वॉड 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव. 

टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड 

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज. 

वनडे सीरीज का शेड्यूल 

पहला मैच- 04 नवंबर (बुधवार)- ऑकलैंड, भारतीय समय के सुबह 7:30 बजे से

दूसरा मैच- 07 नवंबर (शुक्रवार)- वेलिंगटन, भारतीय समय के सुबह 7:30 बजे से

तीसरा मैच- 10 नवंबर (मंगलवार)- हैमिल्टन, भारतीय समय के सुबह 7:30 बजे से

चौथा मैच- 13 नवंबर (शुक्रवार)- माउंट मौनगानुई, भारतीय समय के सुबह 7:30 बजे से

पांचवां मैच- 15 नवंबर (रविवार)- माउंट मौनगानुई, भारतीय समय के सुबह 7:30 बजे से

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल 

पहला मैच- 19 नवंबर से- वेलिंगटन, भारतीय समय के अनुसार सुबह 3:30 बजे से 

दूसरा टेस्ट- 27 नवंबर से- क्राइस्टचर्च, भारतीय समय के अनुसार सुबह 3:30 बजे से

 

यह भी पढ़ें: युवा खिलाड़ी का टीम इंडिया में डेब्यू, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिला मौका



Source link

Related Posts

19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी

भारत की महिला टीम ने पहले टी20 में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हरा दिया. रायपुर के शहीद…

ByByPUJA KUMARI Oct 17, 2026

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार (17…

ByByPUJA KUMARI Oct 17, 2026

BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया ‘इग्नोर’, अब तो करियर खत्म समझो

शुक्रवार को BCCI ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान कर दिया. टी20 टीम…

ByByPUJA KUMARI Oct 17, 2026

नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट

आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top