• Home
  • खेल समाचार
  • राजस्थान रॉयल्स से रिलीज होते ही गरजे शिमरोन हेटमायर, 37 गेंद में जड़ा शतक
Image

राजस्थान रॉयल्स से रिलीज होते ही गरजे शिमरोन हेटमायर, 37 गेंद में जड़ा शतक


10 ओवर के मैच में कोई बल्लेबाज शतक लगाए, यह अपने आप में एक अजूबा है. कुछ दिन पहले ही राजस्थान रॉयल्स से रिलीज होने वाले हेटमायर ने यह कारनामा करके दिखाया है. उन्होंने अबू धाबी टी10 लीग में 37 गेंद में शतक जड़ दिया. हेटमायर ने अमीरात ईगल्स के लिए खेलते हुए 39 गेंद में नाबाद 102 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 8 छक्के भी लगाए.

गुरुवार को अमीरात ईगल्स और यूनाइटेड टाइगर्स का मैच खेला गया. ईगल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने आई और उसका पहला विकेट महज 11 के स्कोर पर गिर गया था. वहीं एलेक्स हेल्स रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे. हेटमायर की शतकीय पारी के दम पर ईगल्स ने निर्धारित 10 ओवरों में 147 रन बनाए.

यूनाइटेड टाइगर्स की टीम बैटिंग करने आई तो 10 ओवरों में 107 रन ही बना सकी. टाइगर्स के कप्तान फखर जमान ने 26 गेंद में 45 रनों की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को 40 रन की हार से नहीं बचा पाए.

37 गेंद में जड़ा शतक

शिमरोन हेटमायर पारी के दूसरे ही ओवर में बैटिंग करने आ गए थे. हेटमायर ने पहले 19 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और अगले पचास रन उन्होंने 18 गेंद में पूरे किए. 39 गेंद में खेली 102 रन की पारी में उन्होंने 261.54 के तूफानी स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इस ताबड़तोड़ पारी में उन्होंने 9 चौके और 8 छक्के लगाए. 

हेटमायर जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. वह अबू धाबी टी10 लीग 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. वो अब तक 10 मैचों में 428 रन बना चुके हैं. पिछली चार पारियों में हेटमायर ने तीन बार 50 या उससे अधिक स्कोर बनाया है.

राजस्थान रॉयल्स ने कर दिया रिलीज

शिमरोन हेटमायर पिछले पांच साल से IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे, लेकिन 2027 सीजन से पहले RR फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया है. राजस्थान ने कुल 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया था, जिनमें शिमरोन हेटमायर समेत 3 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:

Watch: खुद गाड़ी चलाकर अपनी पत्नी को पहाड़ों पर ले गए MS Dhoni, यूं मनाया साक्षी का जन्मदिन



Source link

Related Posts

IND vs NZ Test: ग्लेन फिलिप्स ने शतक लगाकर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर ग्लेन फिलिप्स ने पहले टी20 और फिर वनडे में शानदार बल्लेबाजी से प्रभावित…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

आज एशिया कप में कितने बजे शुरू होगा भारत का मैच? वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 की दमदार शुरुआत हो चुकी है. बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम अपना-अपना पहला…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

70/5 से न्यूजीलैंड ने बना डाले 368, बुमराह ने झटके 4 विकेट, निकल्स-फिलिप्स चमके

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रनों…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

Watch: खुद गाड़ी चलाकर अपनी पत्नी को पहाड़ों पर ले गए MS Dhoni, यूं मनाया साक्षी का जन्मदिन

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top