• Home
  • ताजा खबरें
  • राइफल, थाने में केस, करोड़ों की संपत्ति, कौन हैं जन सुराज के प्रत्याशी अनुज कुमार?
Image

राइफल, थाने में केस, करोड़ों की संपत्ति, कौन हैं जन सुराज के प्रत्याशी अनुज कुमार?


बिहार में चार शिक्षक और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी के लिए चुनाव होना है. तारीखों का ऐलान भी हो चुका है. इन आठ सीटों में सबसे अधिक चर्चा पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की हो रही है. यहां से एक तरफ जहां जेडीयू से नीरज कुमार मैदान में हैं तो वहीं जन सुराज ने डॉ. अनुज कुमार को प्रत्याशी घोषित किया है. जेडीयू के विधायक अनंत सिंह भी अनुज के समर्थन में हैं. वे अनुज के लिए अपनी पार्टी से भी विरोध के लिए तैयार हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल कि आखिर अनुज कुमार कौन हैं?

सबसे पहले यह जान लें कि पहले अनुज सिंह ने निर्दलीय ही लड़ने का फैसला किया था. बाद में 24 सितंबर को उन्हें पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज ने अपना उम्मीदवार घोषित किया. डॉ. अनुज कुमार सिंह के बारे में बात करें तो वे शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं. स्कूल चलाते हैं.

पीएचडी की डिग्री… लाइसेंसी राइफल

हालांकि चुनाव के लिए वो कोई नया चेहरा नहीं हैं. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में वो जन सुराज के टिकट पर नवादा सीट से उतरे थे. वे चुनाव हार गए थे. चुनावी हलफनामे के अनुसार, उन्होंने रिसोर्स जियोग्राफी में पीएचडी की है. उनके पास एक लाइसेंसी राइफल भी है.

यह भी पढ़ें- Exclusive: ‘बिहार में जाति हट जाए तो…’, BJP विधायक मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान

पांच करोड़ की है चल-अचल संपत्ति

डॉ. अनुज कुमार करोड़पति हैं. इसका खुलासा उनके चुनावी हलफनामे से ही हो रहा है. 2025 में जो उन्होंने जानकारी खुद दी है उसमें उन्होंने 4.79 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति और करीब 14.31 लाख रुपये की देनदारियों का जिक्र किया था. आय के स्रोत कृषि, किराया, मानदेय और अध्यापन है. अनुज सिंह ने अपनी चल-अचल संपत्ति करीब 5 करोड़ रुपये घोषित की थी. यह भी बताया था कि उनके खिलाफ नवादा महिला थाने में एक मामला दर्ज है.

जन सुराज के एमएलसी उम्मीदवार अनुज सिंह पर कई आरोप भी लग रहे हैं. उस पर प्रशांत किशोर अपनी बात रख चुके हैं. पीके ने दो टूक में कहा है कि एफआईआर या कोर्ट से मामला सामने आया तो पार्टी उचित कार्रवाई करेगी. साफ कहा कि चुनाव के लिए पार्टी सिद्धांतों से समझौता नहीं करेगी.

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह के खिलाफ पार्टी लेगी बड़ा एक्शन? नीतीश कुमार तक पहुंची बात



Source link

Related Posts

लखनऊ: एसए अपार्टमेंट सील, PWD और सेतु निगम को मिला रेट्रोफिटिंग का जिम्मा

लखनऊ के वजीरगंज इलाके में मंगलवार को एसए अपार्टमेंट का एक पिलर अचानक क्षतिग्रस्त होने से हड़कंप मच…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

INDIA ब्लॉक मीटिंग से पहले उद्धव ठाकरे का बड़ा ऐलान, बोले- मीटिंग में हम…

राहुल सांकृत्यायन, abp live में बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर कार्यरत हैं और स्टेट्स टीम का नेतृत्व कर रहे…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

Delhi SIR: ‘हमें कचरे में ही फेंक दो…’, वोटर लिस्ट से नाम कटने पर भड़के बेला स्टेट के नागरिक

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. बेला स्टेट…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

ट्रैफिक नियम तोड़ने में यूपी वाले अव्वल, सबसे ज्यादा कटे ई-चालान

उत्तर प्रदेश में ट्रैफिक नियमों को उल्लंघन करने पर सबसे ज्यादा ई-चालान काटे गए हैं. यूपी ने इस…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top