Image

पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल


पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की सोशल मीडिया पर लगातार आलोचना हो रही है. उन्हें इन आलोचनाओं का सामना एक अफगान महिला पत्रकार के साथ हुई बातचीत के दौरान एक इशारे को लेकर हुई है. पत्रकार ने उनसे तालिबान के साथ पाकिस्तान के रिश्तों और अफगान महिलाओं के साथ हो रहे बर्ताव  को लेकर उनका रुख जानना चाहा था. यह पूरा घटनाक्रम यूएन जनरल असेंबली में 81वें सेशन के दौरान का है. 

पत्रकार ने आसिफ से पूछा कि अफगान महिलाओं के प्रति तालिबान की नीतियों को लेकर पाकिस्तान का मैसेज है. जब तालिबान पाकिस्तान का दोस्त माना जाता था, तब उनकी नीतियों पर सवाल क्यों नहीं उठाए गए है.

क्या है वीडियो में, जिस पर हो रही आसिफ की आलोचना?

वायरल वीडियो में अफगानिस्तान की पत्रकार पूछते हुए नजर आ रही हैं कि अब तालिबान के लिए आपका क्या संदेश है, क्या उन्हें अफगान महिलाओं के प्रति अपनी नीति बदलनी चाहिए? शुरुआत में पाकिस्तान उन्हें यह क्यों नहीं सिखाया? 

इसी बीच आसिफ उन्हें रोकते हैं, और इन सवालों का सीधा जवाब नहीं देते हैं. फिर उन्होंने पत्रकार के पहनावे की ओर इशारा करते हुए कहा कि वहां इस तरह वापस मत जाना, वे वरना वे…और साथ ही उन्होंने अपनी गर्दन घुमाई और इशारा किया. हालांकि, इस वीडियो की पुष्टी नहीं की जा सकती है. 

इधर, आसिफ के इशारे के तरीके पर सोशल मीडिया यूजर्स ने आलोचना की है. उनका मानना था कि इसका मतलब यह था कि अगर पत्रकार अफगानिस्तान लौटती हैं, तो उनकी जान जा सकती है. यूजर्स ने आसिफ और उनके साथ खड़े लोगों की भी आलोचना की, क्योंकि वे उनकी बात सुनकर हंसने लगे थे. 

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव

इधर, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है. गुरुवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 10 जगहों पर सटीक हवाई और ड्रोन हमले किए. सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा है कि ये हमले एक दिन पहले अफगानिस्तान से छोड़े गए ड्रोन के जवाब में किए गए थे. पाकिस्तान के अखबार की मानें तो तरार ने कहा है कि जिन जगह को निशाना बनाया गया, वे कथित तौर पर ड्रोन लॉन्च करने और उन्हें रखने के लिए इस्तेमाल की जाती थीं. उन्होंने इस कार्रवाई को सटीक और सोची समझी कार्रवाई बताया है. सात ही कहा है कि ये हमले पाकिस्तान पर हमले की कोशिशों से सीधे जुड़े पहचाने गए सैन्य ठिकानों तक ही सीमित थे. 





Source link

Related Posts

ट्रंप ने डील से किया इनकार तो भड़का ईरान, अरागची बोले- ‘अभी इंतजार…’

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम होने की उम्मीदों के बीच बातचीत एक बार फिर मुश्किल में…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

मुजतबा खामेनेई पर दो बार हमले का दावा, अस्पताल से जुड़े खुलासे ने बढ़ाई हलचल

ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की सेहत और फरवरी में हुए हमलों के दौरान उनकी स्थिति को…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

दक्षिण अफ्रीका के दो शहरों में अंधाधुंध फायरिंग, 27 की मौत, 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

ईरान ने पकड़ा US का ‘अंडरवाटर जासूस’, होर्मुज में सबमर्सिबल पर कब्जे का दावा

Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी पनडुब्बी…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top