• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’
Image

न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’


अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रहने वाले एक भारतीय मूल के व्यक्ति कुलदीप सिंह ने अपनी पांच साल की बच्ची की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि मैं अपनी बेटी से बहुत प्यार करता था और उसे खोने पर ऐसा लग रहा है कि जैसे मेरी दुनिया ही उजड़ गई है. इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पांच साल की फैबियाना कैबेलो की हत्या उसकी अपनी मां ने हीं कर दी.

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, फैबियाना कैबेलो की मां 32 वर्षीय फ्रांसिस कैबेलो ने खुद इस बात की जानकारी 911 पर कॉल करके पुलिस को दी थी. दरअसल, 14 अक्टूबर की शाम फ्रांसिस कैबेलो ने 911 पर कॉल किया और उन्होंने कहा कि मैंने अपनी बेटी को मार डाला है. इस अजीब कॉल मिलने के बाद पुलिस तुरंत क्वींस के रिचमंडल हिल इलाके में स्थित उनके घर पहुंची, जहां उन्हें फैबियाना कैबेलो बेहोशी की हालत में पड़ी मिली. आनन-फानन में उसे जमैका हॉस्पिटल मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

बेटी के अंतिम संस्कार के लिए पिता जुटे रहे पैसे

बेटी की मौत के बाद गमगीन भारतीय मूल के पिता कुलदीप सिंह फैबियाना के अंतिम संस्कार के लिए 18,000 डॉलर जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने अंतिम संस्कार के खर्च में मदद के लिए गोफंडमी पर कैंपेन शुरू किया है. उन्होंने चार दिनों पहले शुरू किए गए GofundMe कैंपेन में एक दुखद नोट लिखा. उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी बेटी से बहुत प्यार करता था. उसे खोने पर ऐसा महसूस हो रहा है कि मैंने अपनी पूरी दुनिया ही खो दी है.’ 

उन्होंने आगे लिखा, ‘इस वक्त मैं ऐसे खर्चों से जूझ रहा हूं, जिसे मैं अकेले नहीं संभाल सकता. फ्यूनरल होम और सेमेट्री डिपोजिट की मांग कर रहे हैं और मेरे पास इसके लिए पैसे नहीं है. मैं किराये की कार में उबर ड्राइवर के रूप में काम जारी रखने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मैं बहुत दुखी हूं और इस खर्चों को चलाने के लिए संघर्ष कर रहा हूं.’

साइकोलॉजिकल समस्याओं से जूझ रही थी फ्रांसिस कैबेलो

रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांसिस कैबेल के पिता फ्रैंकलिन कैबेलो ने बताया कि उनकी बेटी फ्रांसिस साइकोलॉजिकल परेशानियों से जूझ रही थी और वह अजीब बर्ताव कर रही थी. उन्होंने कहा, ‘मैं जानता था कि वह मानसिक रूप से पूरी तरह ठीक नहीं थी. मुझे पता था कि कुछ गड़बड़ है, क्योंकि जब कोई व्यक्ति अपनी दवाइयां लेना बंद कर दे, तो उसे परेशानी होती ही है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं फ्रांसिस से दवा लेने के लिए कहता था, लेकिन उसने कहा कि डॉक्टर ने उसे दवा बंद करने की मंजूरी दे दी थी.’

यह भी पढ़ेंः जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video



Source link

Related Posts

ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार (21 अक्टूबर, 2026) को सेंट पीटर्सबर्ग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

‘बिस्मिल्लाह से ले तेनैब्रे’ फ्रांस के आंदोलन में क्यों गूंज रहा ये नारा, क्या है इसका असली मतलब?

फ्रांस में इन दिनों छात्रों का उग्र प्रदर्शन एक अजीबो-गरीब और रहस्यमयी नारे की वजह से दुनिया भर…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

दुनिया के सामने आया ‘मक्का रक्षा समझौते’ का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति

सऊदी अरब के मक्का शहर में पाकिस्तान, तुर्किए और सऊदी अरब के बीच बीते 7 अगस्त को जिस…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

‘भीड़ से बचें’, फ्रांस में कर्फ्यू और प्रदर्शन के बीच भारतीय दूतवास ने जारी की एडवाइजरी

फ्रांस में प्रदर्शन और सरकार की ओर से लगाए गए कर्फ्यू के बीच वहां के हालात काफी तनावपूर्ण…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top