जाने-माने सिंगर दलेर मेहंदी को हाल ही में उत्तराखंड के एक कार्यक्रम में वहां के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने फटकार लगा दी थी और उन पर आरोप लगाया था कि वो शराब पीकर गाना गा रहे हैं. इस घटना के बाद दलेर मेहंदी के समर्थन में इंडस्ट्री के कई लोग उतर आए और कहा कि दलेर शराब नहीं पीते हैं.
वहीं दलेर के छोटे भाई और सिंगर मीका सिंह ने अपने भाई के स्पोर्ट में लगतार सोशल मीडिया पोस्ट किए और मंत्री पर भड़ास निकाली. इससे पहले भी वो कई मौकों पर दलेर को लेकर बात कर चुके हैं. एक बातचीत में उन्होंने ये भी बताया था कि लोकप्रियता मिलने से पहले वो और दलेर गुरुद्वारा में गाया करते थे.
गुरुद्वारा में कीर्तन गाते थे दलेर मेहंदी
मार्च 2026 में मीका सिंह के दिल्ली के पास वाले फार्म हाउस का डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान ने दौरा किया था. मीका के साथ अपनी बातचीत का फराह ने अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग भी शेयर किया. तब फराह के सामने दलेर को लेकर मीका ने बड़ा खुलासा किया था.
मीका से फराह ने पूछ था कि आपके पिता जी गुरुद्वारा में कीर्तन करते थे? इस पर मीका ने कहा था, ‘हां जी गुरूद्वारे में कीर्तन करते थे. उनको संगीत का शौक था और जितने भी पंजाबी सिंगर आप देखोगे उन सबको म्यूजिक की तालीम गुरूद्वारे से ही मिली है. पहले पिता जी ने बहुत कीर्तन किया. फिर दलेर पाजी ने भी किया और मैंने भी किया है.’
मंत्री ने मांगी दलेर मेहंदी से माफी
18 अक्टूबर को दलेर उत्तराखंड के टिहरी में कुंजापुरी मेले में परफॉर्म करने आए थे. जब वो मंच पर थे उसी वक्त सुबोध उनियाल ने उनकी परफॉर्मेंस बीच में रोककर कहा कि वो शराब पीकर आए हैं और सिर्फ लिप सिंक कर रहे हैं. विवाद बढ़ गया और मीका सिंह ने भाई का सपोर्ट करते हुए लगातार सोशल मीडिया पोस्ट कीं और कहा कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते हैं. मामले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों से बात की. इसके बाद सुबोध ने फोन पर दलेर से माफी मांग ली.













