• Home
  • ताजा खबरें
  • गिरिडीह बैंक लूट कांड में पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा, हथियार बरामद
Image

गिरिडीह बैंक लूट कांड में पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा, हथियार बरामद


झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र में हुए करोड़ों रुपये के बैंक लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल और एक स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया है. 

हालांकि, लूटे गए सोने और नकदी की बरामदगी अभी नहीं हो सकी है. 5 नवंबर 2026 को धनवार चौक स्थित एक बैंक में पांच हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक के लॉकर से करीब पांच करोड़ रुपये के सोने के पैकेट और लगभग 11 लाख 50 हजार रुपये नकद लूट लिए थे. 

SP के निर्देश पर 5 स्पेशल टीम कर रही जांच

गिरिडीह में दिनदहाड़े लूट की हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर पांच विशेष जांच टीमों का गठन किया गया. पुलिस ने बैंक और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की तलाश शुरू की गई. 

जंगल में तलाशी के बाद पुलिस ने पहले रिजवान को दबोचा

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अपराधी मोटरसाइकिल से फरार हो रहे थे, इसी दौरान एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. इसके बाद अपराधी मोटरसाइकिल छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले. पुलिस ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया और सबसे पहले रिजवान नाम के शख्स को गिरफ्तार किया. रिजवान से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सुल्तान अली उर्फ रॉकी और आयुष पाण्डेय को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनके पास से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं.

लूटे गए सोने और नकदी की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी जारी

फिलहाल पुलिस लूटे गए सोने और नकदी की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं, इस घटना में शामिल अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की कार्रवाई जारी है. पुलिस को उम्मीद है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान लूटकांड से जुड़े कई अन्य अहम सुराग मिल सकते हैं.

गिरिडीह से नवादा तक पुलिस को छकाया, पकड़ा गया मास्टर हैदर अली हत्याकांड का आरोपी



Source link

Related Posts

36 लाख दीपों से जगमगाई अयोध्या, होमस्टे कारोबार को बूस्ट, 130% तक बढ़ी कमाई

अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की भव्यता ने इस बार पर्यटन कारोबार को भी नई ऊंचाई दी. 36 लाख दीपों…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

योगी सरकार की गोसंरक्षण योजना, 1.82 लाख गोवंश किसानों को सौंपे

उत्तर प्रदेश में गोसंरक्षण के लिए केवल निराश्रित गोवंश को आश्रय देने तक सीमित नहीं रखा गया है,…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

UP: अभ्युदय योजना से मुफ्त कोचिंग पा रहे युवा, 15 का प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

फाजिल्का में पिता-बेटी पर फायरिंग, 3 KM तक पीछा कर चलाईं गोलियां

फाजिल्का के गांव सुरेश वाला में कार सवार पिता और उसकी एक वर्षीय बेटी पर फायरिंग करने का…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top