• Home
  • खेल समाचार
  • कोहली की फिफ्टी, पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत; 5 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Image

कोहली की फिफ्टी, पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत; 5 विकेट से हारा न्यूजीलैंड


टीम इंडिया ने बुधवार (04 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में DLS के तहत 5 विकेट से जीत अपने नाम की. ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए मुकाबले में कई बार बारिश का खलल देखने को मिला, जिसके चलते चेज में टीम इंडिया को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न यानी DLS के तहत रिवाइज्ड टारगेट (32 ओवर में 143) दिया गया. चेज में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली ने 51 गेंद में 74 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल रहे. 

भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी न्यूजीलैंड 40.2 ओवर में सिर्फ 185 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए ओपनर टीम सीफर्ट ने 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 38 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा नंबर 11 पर उतरे ब्लेयर टिकनर ने 34 रनों की पारी खेलकर अहम योगदान दिया, जिसकी बदौलत टीम ने 150 रन का आंकड़ा पार किया. इस दौरान भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. 

चेज में टीम इंडिया का कमाल, एकतरफा मिली जीत 

चेज में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ओवर में रोहित शर्मा (00) आउट हो गए. फिर विराट कोहली और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 113 (104 गेंद) रनों की साझेदारी की. टीम को दूसरा झटका 114 रन के स्कोर पर लगा, जब गिल आउट हुए. गिल ने 56 गेंद में 5 चौके लगाकर 37 रन बनाए. कुछ देर बाद विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए. 124 रन पर तीसरा विकेट गिरा. बैटिंग के लिए आए अक्षर पटेल पहली गेंद पर ही आउट हो गए. 124 रन पर चौथा बल्लेबाज भी आउट हो गया. 

आगे बढ़ते हुए 136 रन पर टीम का पांचवां विकेट गिरा, जब श्रेयस अय्यर (15) आउट हुए. फिर केएल राहुल (03) और नमन धीर (05) ने छठे विकेट के लिए 7 (6 गेंद) रनों की अटूट साझेदारी करके टीम को जीत की लाइन पार करवा दी. भारत ने 22.5 ओवर में लक्ष्य हासिल किया. 

 

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने बनाया ऐसा ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, अगले 100 साल भी नहीं टूट पाएगा



Source link

Related Posts

जन्मदिन पर विराट कोहली की तारीफ में बोले दिग्गज, कहा- वो क्रिकेट का रोनाल्डो

विराट कोहली का आज 5 नवंबर को 38वां जन्मदिन है. वह अभी टीम इंडिया के साथ ऑकलैंड में…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

क्या मोहम्मद सिराज के साथ हो रही है नाइंसाफी? क्या 2027 वर्ल्ड कप के प्लान में नहीं हैं सिराज?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया. वैसे उनका…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

जन्मदिन पर विराट कोहली ने किया खुलासा, बताई अपनी फेवरेट ODI पारी

विराट कोहली के 38वें जन्मदिन के मौके पर स्टार स्पोर्ट्स ने क्रिकेटर के साथ बातचीत का वीडियो शेयर…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top