• Home
  • खेल समाचार
  • एशियन पैरा गेम्स: निषाद कुमार ने लॉन्ग जंप के बाद हाई जंप में भी जीता गोल्ड, रच दिया इतिहास
Image

एशियन पैरा गेम्स: निषाद कुमार ने लॉन्ग जंप के बाद हाई जंप में भी जीता गोल्ड, रच दिया इतिहास


2026 एशियन पैरा गेम्स में भारत के निषाद कुमार ने मंगलवार को इतिहास रच दिया. निषाद ने ऊंची कूद (हाई जंप) में गोल्ड मेडल जीता. इससे पहले 2026 एशियन पैरा गेम्स में ही निषाद कुमार लंबी कूद (लॉन्ग जंप) में भी गोल्ड मेडल जीते थे. इस तरह वह एक एशियन पैरा गेम्स में दो गोल्ड मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय एथलीट बन गए हैं. 

निषाद कुमार ने मंगलवार को पुरुषों की ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में नए रिकॉर्ड के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जिससे वह किसी एक एशियाई पैरा खेलों में दो गोल्ड मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं. उन्होंने सोमवार को लंबी कूद टी47 स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था. 

निषाद ने ऊंची कूद में 2.04 मीटर से अधिक की दूरी तय करके खेलों का नया रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल जीता. अंकुर धामा (पुरुषों की 5000 मीटर टी11 और 1500 मीटर टी11) और भुजाहीन तीरंदाज शीतल देवी (महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन और मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन) ने चीन के हांगझोउ में पिछले एशियाई पैरा खेलो में दो-दो स्वर्ण पदक जीते थे. टी47 श्रेणी ऊपरी अंगों की अक्षमता वाले एथलीटों के लिए है. 

गोल्ड मेडल जीतने के बाद निषाद कुमार ने 2.06 मीटर की ऊंचाई पार करने की भी कोशिश की, लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली. हालांकि, 2.04 मीटर की उनकी रिकॉर्ड तोड़ छलांग ने उन्हें शीर्ष स्थान दिला दिया. उज्बेकिस्तान के मुहम्मदअबदुल्लोह तुरसुनजोनोव ने 1.94 मीटर की छलांग के साथ सिल्वर मेडल (रजत पदक) जीता, जबकि थाईलैंड के अंगकर्ण चानाबून 1.75 मीटर की ऊंचाई पार कर ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) अपने नाम किया. 

निषाद का दाहिना हाथ उस समय कट गया था जब वह महज छह साल के थे. इस हादसे ने परिवार को झकझोर दिया, लेकिन निषाद ने अपनी शारीरिक अक्षमता को सफलता की राह में बाधा नहीं बनने दिया. 

यह भी पढ़ें- 

एशियन पैरा गेम्स: प्रणव सूरमा ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल; राम रतन को मिला सिल्वर



Source link

Related Posts

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गकेबेहरा में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के घातक तेज गेंदबाज…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

‘अल्लाह मालिक है…’, टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल

भारतीय टीम में वापसी का इंतजार कर रहे मोहम्मद शमी ने साफ कर दिया है कि उन्होंने अभी…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

एशियन पैरा गेम्स: एथलेटिक्स में भारत ने मचाई धूम, 6 गोल्ड समेत 35 मेडल कर लिए अपने नाम

2026 एशियन पैरा गेम्स में मंगलवार को भारत का प्रदर्शन दमदार रहा. सोमवार को गोल्ड मेडल जीतने वाले…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

वो 7 बड़े क्रिकेटर जिनपर लगा मैच फिक्सिंग का आरोप, लिस्ट में 3 भारतीय

क्रिकेट में खिलाड़ी रातों-रात स्टार नहीं बनते, बल्कि सालों की मेहनत से अपनी पहचान बनाते हैं. लेकिन जब…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top