• Home
  • ताजा खबरें
  • अनंत सिंह काफिला लेकर तिलक चढ़ाने निकले, रस्म पूरी करती दिखीं शिवांगी
Image

अनंत सिंह काफिला लेकर तिलक चढ़ाने निकले, रस्म पूरी करती दिखीं शिवांगी


बिहार के चर्चित विधायक अनंत  सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की रस्में आज (शुक्रवार) से शुरू हो गई हैं. अनंत सिंह आज सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ तिलक चढ़ाने के लिए लदमा (नदवां) से निकले. बेटी शिवांगी भी रस्में पूरी कर रही हैं. इसका वीडियो अनंत सिंह ने खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

25 नवंबर को शादी है और सारी तैयारी अनंत सिंह के पैतृक गांव बाढ़ के लदमा (नदवां) में हो रही है. आज तिलक को लेकर गांव की महिलाएं चुमावन करती दिखीं. मांगलिक गीत गाते दिखीं. इस दौरान शिवांगी के छोटे भाई अभिनव भी मौजूद रहे. अभिनव का जनेऊ संस्कार भी होना है. 

आंचल रखकर रस्म करती दिखीं नीलम देवी

चुमावन और अनंत सिंह के काफिले के वीडियो लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. अनंत सिंह ने एक्स हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया उसमें शिवांगी की मां यानी उनकी पत्नी नीलम देवी बेटी के माथे पर आंचल रखकर रस्म करती दिख रही हैं. 

यह भी पढ़ें- सम्राट सरकार का फैसला, विधानसभा और विधान परिषद में भर्ती को लेकर उठाया ये कदम

वीडियो में दिख रहा है कि पहले नीलम देवी ने चुमाया तो उसके बाद इसी रस्म को घर और परिवार की अन्य महिलाएं ने पूरा किया. कई पंडित भी दिख रहे हैं जो पूजा-पाठ और अन्य रस्म करा रहे हैं.

तिलक समारोह दानापुर के सगुना मोड़ स्थित खगौल रोड के एक मैरिज हॉल में होना है. शाम में अनंत सिंह यहां पहुंचे. लोगों से मुलाकात करते हुए मैरिज हॉल के अंदर पहुंचे. तिलक की रस्म के लिए निर्धारित स्थान पर वे अपने समधी के साथ बैठे. इस दौरान अनंत सिंह ने अपने समधी को मिठाई खिलाई. समारोह में बिहार सरकार के मंत्री शैलेंद्र कुमार भी पहुंचे. 

शादी में 5 दिन लेकिन गांव में बन रहीं मिठाइयां

इस शादी को लेकर गांव में जश्न का माहौल है. इस शाही शादी की दूर तक चर्चा हो रही है. चार लाख लोगों के लिए खाना बनेगा. अभी शादी में पांच दिन का वक्त है लेकिन लगातार काफी संख्या में रसगुल्ला और मिठाइयां बनाई जा रही हैं. जो भी पहुंच रहा है उसे सबसे पहले मिठाई दी जा रही है. 23 नवंबर को अनंत सिंह के यहां कलश से जुड़े कार्यक्रम होंगे. 24 को मेहंदी और संगीत आदि का कार्यक्रम होना है. इसके बाद 25 को शादी है.

यह भी पढ़ें- बिहार में आने वाला है तूफान! ‘अकवन’ के चलते अलर्ट जारी, भारी बारिश के संकेत



Source link

Related Posts

CM योगी के औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, यूपीसीडा ने बनाई योजना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी औद्योगिक एवं निवेश केंद्र के रूप…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

मां सावित्री देवी के निधन पर सीएम योगी भावुक, X पर किया ये पोस्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां सावित्री देवी के निधन के बाद उत्तराखंड के पौड़ी स्थित…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

‘तुम लोग से बड़ा पाखंडी…’, राम कथा के बीच किस पर भड़के राजा भैया के पिता?

यूपी में चुनाव से पहले कुंडा में आयोजित श्रीराम कथा की खूब चर्चा हो रही है. रघुराज प्रताप…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

दीपाली चौक और मजलिस पार्क जाने वालों के लिए बड़ी खबर, कल सुबह बदले हुए टाइम पर मिलेगी मेट्रो

‘कृष्णा पार्क एक्सटेंशन-दीपाली चौक’ सेक्शन के लिए सिस्टम इंटीग्रेशन के काम के कारण, 21 नवंबर से मैजेंटा लाइन…

ByByPUJA KUMARI Nov 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top