• Home
  • ताजा खबरें
  • जयपुर सिल्वर शो में दिखी फिल्म ‘रामायण’ की ज्वेलरी, दिखे एक लाख अनूठे डिजाइन
Image

जयपुर सिल्वर शो में दिखी फिल्म ‘रामायण’ की ज्वेलरी, दिखे एक लाख अनूठे डिजाइन


सोने के साथ ही चांदी की कीमतें भी इन दिनों आसमान से गिरकर जमीन पर आ चुकी हैं. ऐसे में दावा किया जा रहा है कि यह चांदी खरीदने का गोल्डन टाइम है. मैन्युफैक्चरर्स से लेकर कारोबारी और ग्राहक तक हर कोई बेहद उत्साहित है. इस उत्साह की तस्वीरें इन दिनों पिंक सिटी जयपुर में आयोजित सिल्वर शो में देखने को मिल रही हैं.  

इस अनूठे सिल्वर शो में देश के कोने-कोने से कारोबारी और मैन्युफैक्चरर्स के साथ ही बड़ी संख्या में विदेशी खरीदार भी पहुंच रहे हैं. भीड़ इतनी ज्यादा उमड़ रही है कि सिर्फ पास धारकों को ही एंट्री दी जा रही है. 

सिल्वर शो में दिखी फिल्म ‘रामायण’ की ज्वेलरी

इस सिल्वर शो में चांदी की तकरीबन एक लाख डिजाइनो वाली ज्वेलरी प्रदर्शित की गई है. इसके साथ ही चांदी से बने सिंहासन, चांदी की ट्रेन, चांदी के ही डाइनिंग सेट, बर्तन, घड़ियां, शतरंज, कई किलो के झुमके, मंदिर, मूर्तियां, झूमर, डेकोरेटिव आइटम्स, लेडीज पर्स, गदा, तलवार और बंदूकें भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म रामायण के लिए तैयार की गई ज्वेलरी भी खास तौर पर यहां प्रदर्शित की गई है. 

‘सिल्वर बाबा’ ने खींचा सबका ध्यान

इसके अलावा मध्य प्रदेश के इंदौर से साढ़े छह किलो की ज्वेलरी पहनकर पहुंचे सिल्वर बाबा नवीन सुलटिया का क्रेज भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. सिल्वर शो का आकर्षण इतना जबरदस्त है कि चांदी की ज्वेलरी और दूसरे सामानों को देखने के लिए रोजाना करीब 10 हजार पास धारक पहुंच रहे हैं. चांदी के शौकीनों के लिए यहां इतनी वैरायटी है कि घंटों घूमने के बाद भी सब कुछ देख पाना मुश्किल है. यहां आने वाले लोगों का कहना है कि ऐसा लगता है मानो वे चांदी से बनी किसी अलग ही दुनिया में पहुंच गए हों, जहां से वापस जाने का मन नहीं करता और निगाहें भी हटती नहीं हैं. 

10 हजार किलो से ज्यादा चांदी के ऑर्डर की उम्मीद

जयपुर सिल्वर एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस शो की कामयाबी से उत्साहित आयोजकों को इसके जरिए 10 हजार किलो से ज्यादा चांदी के ऑर्डर मिलने की उम्मीद है. एसोसिएशन ने अगले साल से इसे विश्व स्तर पर आयोजित करने का फैसला किया है. बिड़ला ऑडिटोरियम परिसर में चल रहे इस शो में चांदी की कारीगरी के ऐसे नमूने भी देखने को मिल रहे हैं, जो आमतौर पर बाजार में नजर नहीं आते.

भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं की अनूठी कलाकृति

इनमें लकड़ी और चांदी के मेल से तैयार भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं की अनूठी कलाकृति खास है. कारीगरों ने महीनों की मेहनत से बाल कृष्ण, गोवर्धन पर्वत उठाने, कालिया नाग पर नृत्य, गोपियों संग रासलीला, बांसुरी वादन और कंस वध जैसे प्रसंगों को बारीक नक्काशी के जरिए जीवंत किया है.  श्रीनाथजी के अलग-अलग स्वरूप, हनुमान जी और मंदिरों की चांदी से बनी प्रतिकृतियां भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं. 

कई बड़े शहरों से पहुंच रहे खरीदरार

शो में पारंपरिक आभूषणों के साथ आधुनिक वेस्टर्न ज्वेलरी और रत्न जड़ित गहनों की भी बड़ी रेंज मौजूद है. मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोयंबटूर सहित देश के कई शहरों से बड़े खरीदार यहां पहुंचे हैं. विदेशी खरीदारों की मौजूदगी भी इस आयोजन को खास बना रही है. 

कारोबारियो के मुताबिक, चांदी की कीमतों में आए बदलाव और डेस्टिनेशन वेडिंग के बढ़ते चलन से गोल्ड-प्लेटेड सिल्वर और वेस्टर्न डिजाइन की ज्वेलरी की मांग बढ़ रही है. इससे निर्यात के नए अवसर भी बन रहे हैं. वहीं आयोजन समिति के प्रमुख राजू मंगोड़ीवाला का कहना है कि चांदी अब सिर्फ पारंपरिक गहनों तक सीमित नहीं है, बल्कि निवेश और फैशन का भी बड़ा विकल्प बन रही है. 

कुल मिलाकर जयपुर का यह सिल्वर शो चांदी के कारोबार के साथ-साथ प्रदेश की पारंपरिक कारीगरी और ज्वेलरी उद्योग को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा आयोजन बनकर उभरा है.  चांदी की कीमतों में आई कमी की वजह से ही यह सिल्वर शो ज्यादा कामयाब हो रहा है.  

8 नए सदस्यों ने ली MLC की शपथ, तेजस्वी बोले- ‘2 के खिलाफ HC जाएंगे’

 



Source link

Related Posts

राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू, सीकर में 4.6 डिग्री तक पहुंचा पारा

राजस्थान में अब सर्दी का असर तेज होने लगा है. प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

BJP की बढ़ने वाली है टेंशन! यूपी में अब एकनाथ शिंदे की पार्टी भी लड़ेगी चुनाव?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने दिलचस्पी दिखाई है. पार्टी यूपी की…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

पोस्टर फाड़े, नारे लगाए…,नीतीश सेतु बवाल में 10 लोग गिरफ्तार; 200 पर FIR

बिहार के वैशाली जिले में नीतीश सेतु के लोकार्पण कार्यक्रम के बाद हुए हंगामे के मामले में पुलिस…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने स्कूल की बस में मारी टक्कर; 4 बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज मंगलवार (24 नवंबर) की सुबह भीषण सड़क हादसा हो…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top