• Home
  • खेल समाचार
  • W, W, W, W… T20 डेब्यू में जमशेद आलम ने रचा इतिहास, लिए 4 लगातार विकेट
Image

W, W, W, W… T20 डेब्यू में जमशेद आलम ने रचा इतिहास, लिए 4 लगातार विकेट


जमशेद आलम ने टी20 में ड्रीम डेब्यू किया है, उन्होंने अपने पहले ही मैच में 4 लगातार विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. ये उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रेलवे के लिए डेब्यू करते हुए सौराष्ट्र टीम के खिलाफ किया. 23 वर्षीय गेंदबाज उत्तर प्रदेश टी20 लीग में मेरठ मावेरिक्स टीम का हिस्सा रहे हैं.

रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रेलवे बनाम सौराष्ट्र मैच इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड पर खेला गया. ये जमशेद आलम का टी20 डेब्यू मैच था, जिसमें उन्होंने लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लिए. सौराष्ट्र की शुरुआत ही खबर हुई थी, पहले ओवर की दूसरी गेंद पर विश्वराज जडेजा शून्य पर आउट हो गए थे. इसके बाद आलम ने चौथे ओवर में हैट्रिक ली.

जमशेद ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर हार्विक देसाई को कैच आउट कराया. अगली गेंद पर उन्होंने प्रेरक मांकड़ को बोल्ड किया. पांचवीं गेंद पर रुचित अहिर को आउट कर उन्होंने अपनी हैट्रिक पूरी की. इसके बाद आए समर गज्जर भी खाता नहीं खोल पाए और जमशेद का चौथा शिकार बने.

ऐसा करने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज

जमशेद आलम टी20 फॉर्मेट में लगातार 4 विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. लगातार 4 विकेट लेने के बाद उन्होंने छठे ओवर में सिद्धांत राणा को एलबीडबल्यू आउट किया. 183 रनों का पीछा करते हुए हरवंश पंगालिया ने अंत तक लड़ाई लड़ी, लेकिन वह सौराष्ट्र को जीत तक नहीं पहुंचा पाए. हरवंश ने 61 गेंदों में 3 छक्के और 10 चौकों की मदद से नाबाद 80 रन बनाए. आलम ने 4 ओवर में 38 रन देकर 5 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 182 रन बनाए थे. ओपनर जयंत लखन ने 47 रनों की शानदार पारी खेली. 39 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 6 चौके जड़े. रवि सिंह ने 23 गेंदों में 32, उपेंद्र यादव ने 13 में 20 और जुबैर अली ने 18 गेंदों में 27 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें- Watch : ‘गंदा सा एक्शन…’, ग्राउंड पर ऋषभ पंत की मस्ती, लपेटे में आए यशस्वी! वीडियो वायरल



Source link

Related Posts

‘कहां है कुलदीप और सुथार?’, सौरव गांगुली ने उठाए टीम सिलेक्शन पर सवाल

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट ड्रा पर समाप्त हो गया, जिसे शुभमन गिल एंड टीम जीत सकती थी.…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

UAE से हारी तो बाहर हो जाएगी इंडिया-ए? देखें एशिया कप राइजिंग स्टार्स सेमीफाइनल का सिनेरियो

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में भारत का सेमीफाइनल टिकट अभी कंफर्म नहीं हुआ है, अगर उलटफेर हुआ…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

बांग्लादेश का शर्मनाक ‘सरेंडर’, 91 पर ऑल आउट; साउथ अफ़्रीकी गेंदबाजों ने मचाया कहर

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में पूरी तरह सरेंडर…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

बदल गया टाइम, जानिए कब-कहां देखें IND-A vs UAE मैच का LIVE प्रसारण

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इंडिया-ए का आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला मंगलवार, 24 नवंबर को यूएई के साथ…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top