Image

सऊदी ने दी मक्का-जेद्दा और अन्य इलाकों में खतरे की चेतावनी, क्या होने वाला है?


सऊदी सिविल डिफेंस ने मक्का, जेद्दा और अन्य इलाकों में संभावित खतरे की चेतावनी दी है. उन्होंने गुरुवार को अलर्ट जारी किया है. सऊदी अरब के नागरिक सुरक्षा (Saudi Civil Defence) का कहना है कि खतरा अब इन इलाकों से गुजर रहा है. अलर्ट संभावित खतरे के प्रति सचेत करने के लिए मक्का शहर में नेशनल अर्ली वॉर्निंग प्लेटफॉर्म की तरफ से जारी की गई है. इसमें निर्देशों के पालन करने की बात कही गई है. 

जानकारी के मुताबिक, सऊदी सिविल डिफेंस का यह अलर्ट आमतौर पर मिसाइल हमले के संभावित खतरे का संकेत देती है. एजेंसी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि मक्का शहर में संभावित खतरे के बारे में आगाह करने के लिए नेशनल आर्मी वॉर्निंग प्लेटफॉर्म की ओर से चेतावनी जारी की गई है.

10 दिनों में दूसरी बार जारी किया गया अलर्ट

ऐसे में यह चेतावनी 10 दिनों से भी कम समय में दूसरी बार है, जब अधिकारियों ने मक्का के लिए ऐसी चेतावनी जारी की है. यह इस्लाम का सबसे पवित्र स्थल है. सऊदी अरब के पश्चिमी तट के अन्य इलाकों के लिए भी अलग-अलग चेतावनियां जारी की गई हैं. इनमें रेड सी के पास स्थित यानब के साथ-साथ ताइफ, जेद्दा और तबुक इलाके शामिल हैं. 

समाचार एजेंसी AFP की मानें तो कुछ मिनटों के बाद यह अलर्ट हटा लिए गए हैं. हाल के हफ्तों में ये अलर्ट यमन के हूती विद्रोहियों के हमले से पहले जारी किए गए हैं. 

हूती विद्रोहियों से चल रहा सऊदी का संघर्ष

लगातार सऊदी अरब ने हूती विद्रोहियों पर मक्का को ड्रोन से निशाना बनाने की कोशिश के आरोप लगाए हैं. हालांकि, इन ड्रोन का तबाह कर दिया गया. सऊदी अरब का कहना है कि 2017 के बाद से ऐसी कोशिश पहली बार हुई है. हूती गुट ने इन आरोपों से इनकार किया है. 

इससे पहले 15 सितंबर को चेतावनी जारी की गई थी. जब सऊदी अरब की एयर डिफेंस सिस्टम ने मक्का के दक्षिण में एक हूती ड्रोन को नष्ट कर दिया गया था. वह ड्रोन प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में दाखिल नहीं हो सकता था. हूती विद्रोहियों ने पिछले कई सालों में पहली बार सबसे पहले सऊदी अरब की राजधानी रियाद को टारगेट किया था. इससे इस संघर्ष का तनाव और बढ़ गया.

हूती विद्रोहियों और यमन सरकार में छिड़ी लड़ाई

इसके कुछ दिनों बाद सऊदी समर्थित यमन सरकार और हूती विद्रोहियों के बीच नई लड़ाई छिड़ गई. यह सब तेहरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के बीच हो रहा है. यह संघर्ष तब शुरू हुआ, जब इस हथियारबंद गुट ने सऊदी अरब की नाकेबंदी की घोषणा की. लाल सागर में उसके जहाजों को अटैक किया. इसी महीने की शुरुआत में हूती विद्रोहियों ने सऊदी समर्थित फोर्स से इलाके छीनने के बाद के बाब अल मंदेब पर कब्जा कर लिया. यह एक अहम समुद्री मार्ग है. सऊदी के तेल निर्यात के लिए अहम है.



Source link

Related Posts

खामेनेई के सलाहकार की बड़ी धमकी, ‘हिंद महासागर तक बढ़ सकता है युद्ध’

Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom हिंद महासागर में तनाव से भारत के…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

‘लड़ने से दोनों का होगा नुकसान’, US दौरे पर गए राष्ट्रपति शी जिनपिंग का ट्रंप को कड़ा संदेश

अमेरिका दौरे पर गए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को मंच से डोनाल्ड ट्रंप को कड़ा…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

शी जिनपिंग से मुलाकात से पहले ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- ‘AI पर होगी बड़ी चर्चा’

अमेरिका की यात्रा पर पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच गुरुवार…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना ‘मक्का पैक्ट’ का पहला कमांडर

पाकिस्तान सेना के पूर्व अधिकारी जनरल नौमान महमूद (रिटायर्ड) को मक्का पैक्ट का पहला कमांडर नियुक्त किया गया…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top