• Home
  • खेल समाचार
  • ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के बीच है दुश्मनी? मिचेल स्टार्क ने दिया जवाब
Image

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के बीच है दुश्मनी? मिचेल स्टार्क ने दिया जवाब


ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है. दक्षिण अफ्रीका में कंगारू टीम तीन वनडे और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच गुरुवार, 24 सिंतबर को खेला जाएगा. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने दोनों देशों के खिलाड़ियों की दुश्मनी पर प्रतिक्रिया दी है. स्टार्क का कहना है कि अब ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले जैसी कड़वाहट या तनाव नहीं है. स्टार्क के मुताबिक, दोनों टीमों के बीच किसी तरह की दुश्मनी नहीं बची है और सीरीज में मुकाबला अच्छे माहौल में खेला जाएगा. 

बता दें कि 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने बॉल टैंपरिंग की थी, जिसमें स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट दोषी पाए गए थे. तीनों को कड़ी सजा भी मिली थी. इसके बाद से ही दोनों देशों के खिलाड़ियों के रिश्ते खराब हुए. अब ऑस्ट्रेलिया 2018 की उस तनावपूर्ण सीरीज के आठ साल बाद इस मैदान पर लौटेगा, जिसे दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच झगड़ों और ‘सैंडपेपर गेट’ विवाद के लिए याद किया जाता है. 

स्टार्क ने ‘क्रिकेट डॉट कॉम एयू’ से बातचीत में कहा, “मुझे लगता है कि अब कोई दुश्मनी नहीं है. दोनों टीमें एक-दूसरे को फ्रेंचाइजी (टी20) क्रिकेट की दुनिया में काफी अच्छी तरह से जानती हैं. ना सिर्फ मैं, बल्कि कई बाकी खिलाड़ी भी कुछ सालों से एक-दूसरे के साथ और एक-दूसरे के खिलाफ खेलते रहे हैं. ऐसे में ये निश्चित रूप से ऐसी दो टीमें हैं जो मैदान के अंदर और बाहर एक-दूसरे को थोड़ा-बहुत जानती हैं. मुझे नहीं लगता कि इससे किसी भी टीम की 3-0 से जीतने या अपना दबदबा बनाने की इच्छा पर कोई असर पड़ेगा.”

स्टार्क ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि स्टैंड्स से खासकर मशहूर ‘कैसल कॉर्नर’ से काफी शोर-शराबा सुनने को मिलेगा. उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि उन्हें कैसे अनसुना करना है. मुझे ‘आरएसए’ कॉर्नर की बात याद है. वहां शराब परोसने के लिए कोई नियम नहीं हैं. वे उग्र हो सकते हैं, जिसकी उम्मीद आप विदेशी दौरों पर करते ही हैं. इसमें कोई शक नहीं कि पूरी सीरीज के दौरान ऐसा कुछ न कुछ देखने को मिलेगा. गुरुवार को ऐसा होगा या नहीं, यह तो पक्का नहीं कह सकता, लेकिन टेस्ट मैच के दौरान निश्चित रूप से ऐसा होगा.”

यह भी पढ़ें- 

भारत टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में 9 गेंदबाज, जानें किसे मिला मौका और कौन बाहर



Source link

Related Posts

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट, अभिषेक शर्मा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

पहली गेंद पर विकेट और स्कोरबोर्ड पर जीरो जापान के खिलाफ अभिषेक शर्मा के लिए पारी इससे ज्यादा…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

पाकिस्तान को भरत से सीखने की जरूरत, PAK हेड कोच का बड़ा बयान 

पाकिस्तान क्रिकेट इन दिनों अपने सबसे खराब में से एक से गुजर रहा है. टीम को कहीं न…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

IPL 2027 ऑक्शन के वेन्यू पर BCCI ने लगाई मुहर, तारीख पर भी बड़ा खुलासा

इंडियन प्रीमियर लीग का ऑक्शन तीन साल के बाद भारत वापस लौट आया है. पिछले 3 साल से…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

Asian Games Day 6 Live: भारत का 15वां मेडल पक्का, कबड्डी में चाइनीज ताइपे को रौंदा

<p style="text-align: justify;"><a title="2026 एशियन गेम्स" href="https://www.abplive.com/sports/asian-games" target="_self">2026 एशियन गेम्स</a> का छठा दिन है. भारत की झोली में…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top