• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘मिर्जापुर द मूवी’ का वर्ल्डवाइड तहलका, 20वें दिन तोड़े इन 3 फिल्मों के रिकॉर्ड
Image

‘मिर्जापुर द मूवी’ का वर्ल्डवाइड तहलका, 20वें दिन तोड़े इन 3 फिल्मों के रिकॉर्ड


‘मिर्जापुर द मूवी’ तीसरे हफ़्ते के वीकडेज में भी काफी अच्छा परफॉर्मकर कर रही है. हालांकि इसकी कमाई की रफ़्तार थोड़ी धीमी हुई है, लेकिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफ़िस पर ये खूब नोट बटोर रही है. 300 करोड़ क्लब में शामिल होने के बाद, फ़िल्म अब 325 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच रही है और इसी बीच, इसने अपनी रिलीज के 20वें दिन वर्ल्डवाइड दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की फिल्म का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है.  

मिर्जापुर द मूवी’ ने 20 दिनों में वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की?

  • इस बॉलीवुड क्राइम थ्रिलर ने भारत में अपने तीसरे बुधवार को 1.90 करोड़ रुपये कमाए.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 20 दिनों की कुल नेट कमाई अब 221.65 करोड़ रुपये और कुल ग्रॉस कमाई 263.84 करोड़ रुपये हो गई है.
  • वहीं रिलीज के 20वें दिन इसने इंटरनेशनल लेवल पर 50 लाख रुपये की कमाई की. जिसके बाद इसका ओवरसीज में कुल कलेक्शन 58.75 करोड़ रुपये हो गया है.
  • जबकि इसका 20 दिनों का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 322.59 करोड़ रुपये (ग्रॉस) हो गया है.

मिर्जापुर द मूवी’ ने वर्ल्डवाइड 20वें दिन इन फिल्मों को दी मात
वर्ल्डवाइड 320 करोड़ की कमाई के साथ ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फ़िल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ (318 करोड़ रुपये) की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही इसने सलमान खान की एक था टाइगर (320 करोड़) के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी मात दे दी है. इतना ही नहीं इसने महावतार नरसिम्हा (320.79 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है. अब इसके निशाने पर सलमान खान की भारत (323.03 करोड़) है.

मिर्जापुर द मूवी’ के बारे में और जानकारी
इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है और इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज़ के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. इसमें पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, सुशांत सिंह, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर और अन्य कलाकार ने अहम रोल प्ले किया है. यह फ़िल्म 4 सितंबर, 2026 को रिलीज हुई थी और इसे 90 करोड़ के बजट में बनाया गया है.

 



Source link

Related Posts

90 के दशक में रवीना टंडन एक दिन में 6 सेट पर करती थीं शूटिंग, बोलीं- 24 में से 36 घंटे काम करते थे

एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रवीना टंडन ने हाल ही में 90 के…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

शाहरुख खान की घटी नेटवर्थ, फिर भी हैं देश के सबसे अमीर एक्टर, जानें- किस नबंर पर हैं सलमान से अमिताभ बच्चन

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 जारी हो चुकी है और पिछले साल की तरह इस साल भी शाहरुख…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

1,630 करोड़ से सीधे 4,000 करोड़ पहुंची अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ, देश के दूसरे सबसे अमीर एक्टर बने

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 जारी हो चुकी है जिसके मुताबिक अमिताभ बच्चन देश के दूसरे सबसे अमीर…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

अमीरी की रेस से बाहर हुए जूही चावला और करण जौहर, M3M Hurun Rich List में बड़ा उलटफेर

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 सामने आ गई है और इस बार बॉलीवुड सितारों की लिस्ट में बड़ा…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top