• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • शाहरुख खान की घटी नेटवर्थ, फिर भी हैं देश के सबसे अमीर एक्टर, जानें- किस नबंर पर हैं सलमान से अमिताभ बच्चन
Image

शाहरुख खान की घटी नेटवर्थ, फिर भी हैं देश के सबसे अमीर एक्टर, जानें- किस नबंर पर हैं सलमान से अमिताभ बच्चन


हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 जारी हो चुकी है और पिछले साल की तरह इस साल भी शाहरुख खान ही इस लिस्ट में टॉप पोजिशन पर हैं. हालांकि शाहरुख खान की पिछले एक साल में नेटवर्थ घटी भी है चलिए यहां जानते हैं लिस्ट में सलमान खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक किसे कौन सी पोजिशन मिली है. 

कितनी है शाहरुख खान की नेटवर्थ?
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के मुताबिक सिर्फ़ एक साल में शाहरुख़ खान की नेट वर्थ लगभग 2,500 करोड़ रुपये कम हो गई है. लिस्ट के मुताबिक किंग खान की मौजूदा नेट वर्थ 10,000 करोड़ रुपये है. इसमें न सिर्फ फ़िल्मों और एड से होने वाली उनकी कमाई शामिल है, बल्कि रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स जैसे उनके बिजनेस से होने वाली कमाई भी शामिल है.

शाहरुख खान की घटी नेटवर्थ, फिर भी हैं देश के सबसे अमीर एक्टर, जानें- किस नबंर पर हैं सलमान से अमिताभ बच्चन

शाहरुख खान की नेटवर्थ एक साल में कितनी घटी?
दिलचस्प बात यह है कि हुरुन इंडिया की 2025 की लिस्ट में शाहरुख़ खान की नेट वर्थ 12 हजार 490 करोड़ रुपये बताई गई थी. इसका मतलब है कि सिर्फ एक साल में एक्टर की कुल नेट वर्थ 2 हजार 490 करोड़ रुपये कम हो गई है. हालांकि, कमाई में इतनी बड़ी गिरावट के बावजूद शाहरुख खान भारत के सबसे अमीर एक्टर की पोजिशन पर काबिज हैं.

अमिताभ बच्चन लिस्ट में हैं दूसरे नंबर पर 
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन 4 हजार करोड़ रुपये की अनुमानित नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. खास बात यह है कि पिछले साल की तुलना में उनकी संपत्ति में भारी बढ़ोतरी हुई है. 2025 में उनकी अनुमानित संपत्ति लगभग 1 हजार 630 करोड़ रुपये थी.

शाहरुख खान की घटी नेटवर्थ, फिर भी हैं देश के सबसे अमीर एक्टर, जानें- किस नबंर पर हैं सलमान से अमिताभ बच्चन

‘हुरुन इंडिया रिच लिस्ट’ में सलमान खान की एंट्री
सलमान खान की भी इस साल हुरुन की लिस्ट में एंट्री हो गई है. अनुमानित नेट वर्थ लगभग 3 हजार करोड़ रुपये है. फिल्मों से होने वाली कमाई के अलावा, अलग-अलग ब्रांड्स के एंडोर्समेंट से होने वाली इनकम भी उनकी संपत्ति में जुड़ती है।. सलमान खान का लंबा फिल्मी करियर और मजबूत ‘ब्रांड वैल्यू’ उनकी नेट वर्थ में अहम भूमिका निभाते हैं.

शाहरुख खान की घटी नेटवर्थ, फिर भी हैं देश के सबसे अमीर एक्टर, जानें- किस नबंर पर हैं सलमान से अमिताभ बच्चन

‘हुरुन इंडिया रिच लिस्ट’ में ऋतिक को मिली कौन सी पोजिशन? 
ऋतिक रोशन भी लगभग 2 हजार 500 करोड़ रुपये की अनुमानित नेट वर्थ के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंचे हैं.  2025 में, उनकी नेट वर्थ लगभग 2 हजार160 करोड़ रुपये थी. उनका फिटनेस और लाइफस्टाइल ब्रांड HRX उनकी नेट वर्थ को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है. 

इस साल लिस्ट से बाहर हुए ये सितारे
बता दें कि 2026 की हुरुन लिस्ट से कुछ ऐसे नाम हटा दिए गए हैं जो पिछले साल लिस्ट में शामिल थे. इस बार जूही चावला और करण जौहर लिस्ट में नहीं हैं. 2025 में, जूही चावला की कुल संपत्ति का अनुमान 7 हजार 790 करोड़ रुपये था, जबकि करण जौहर की नेटवर्थ 1 हजार 880 करोड़ रुपये थी. हालांकि, इस साल उनमें से कोई भी लिस्ट में नहीं है. 

 

 



Source link

Related Posts

‘मिर्जापुर द मूवी’ का वर्ल्डवाइड तहलका, 20वें दिन तोड़े इन 3 फिल्मों के रिकॉर्ड

‘मिर्जापुर द मूवी’ तीसरे हफ़्ते के वीकडेज में भी काफी अच्छा परफॉर्मकर कर रही है. हालांकि इसकी कमाई…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

1,630 करोड़ से सीधे 4,000 करोड़ पहुंची अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ, देश के दूसरे सबसे अमीर एक्टर बने

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 जारी हो चुकी है जिसके मुताबिक अमिताभ बच्चन देश के दूसरे सबसे अमीर…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

अमीरी की रेस से बाहर हुए जूही चावला और करण जौहर, M3M Hurun Rich List में बड़ा उलटफेर

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 सामने आ गई है और इस बार बॉलीवुड सितारों की लिस्ट में बड़ा…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

‘हनुमान अंश’ का कमाल जारी, ‘मिर्जापुर’ भी नहीं थम रही, ‘वाइब’ ने तोड़ा दम, जानें- बुधवार का कलेक्शन

थिएटर में इन दिनों चार फिल्मों के बीच जंग छिड़ी हुई है. इनमें से दो नई रिलीज दायरा…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top