• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • भारत-पाकिस्तान संबंधों के बीच अहम पहल, SCO कार्यक्रम में शामिल होंगे पाकिस्तानी मंत्री
Image

भारत-पाकिस्तान संबंधों के बीच अहम पहल, SCO कार्यक्रम में शामिल होंगे पाकिस्तानी मंत्री


पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मसूद मलिक इस महीने के आखिर में भारत आ सकते हैं. उन्हें दिल्ली में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सभ्यता संवाद  में शामिल होने के लिए नामित किया गया है. इस कार्यक्रम के लिए मंत्री के नामांकन की घोषणा करते हुए, पाकिस्तान ने कहा कि वह SCO ढांचे के भीतर, आपसी सम्मान की भावना के साथ, सभ्यताओं के बीच बातचीत को बढ़ावा देने और लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.’

मलिक अगर भारत आते हैं तो तीन साल से भी अधिक समय में किसी पाकिस्तानी मंत्री की पड़ोसी देश की यह पहली यात्रा होगी. अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए एक आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच संबंध और खराब हो गए थे. इस हमले में 26 आम नागरिक मारे गए थे. हमले के जवाब में भारत ने 6 और 7 मई के बीच ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकी लॉन्चपैड के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की थी. भारत और पाकिस्तान के बीच यह सैन्य टकराव 9 मई को संघर्ष विराम के साथ खत्म हुआ.

कई देशों को निमंत्रण भेजे गए

भारत ने शुक्रवार को पुष्टि की कि आगामी सभ्यता संवाद मंच के लिए कई देशों को निमंत्रण भेजे गए हैं. इनमें SCO के सभी 10 सदस्य देश शामिल हैं, जिनमें पाकिस्तान भी है. यह कार्यक्रम 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा.विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि दिल्ली में इस कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं. समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, जायसवाल ने कहा, “नई दिल्ली में होने वाले इस संवाद के लिए SCO के सदस्य देशों सहित कई अन्य देशों को भी आमंत्रित किया गया है. हम इस सभ्यता संवाद की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं.”

SCO सभ्यता संवाद मंच का उद्घाटन सत्र इस महीने के आखिर में नई दिल्ली में आयोजित होने वाला है. यह पहल भारत की ओर से शुरू की गई है, जिसका मकसद यूरेशिया क्षेत्र में सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देना है. SCO के पूर्ण सदस्य देशों के अलावा, भारत ने इस मंच में भाग लेने के लिए डायलॉग पार्टनर और पर्यवेक्षक देशों  को भी आमंत्रित किया है.



Source link

Related Posts

‘टैक्स बम-टैंक खरीदने के लिए नहीं देते’, US सीनेटर ने दूसरे देशों को सैन्य मदद पर उठाए सवाल

अमेरिकी सीनेटर अब्दुल अल-सैयद ने शुक्रवार (13 नवंबर 2026) को अन्य देशों को दी जाने वाली बिना शर्त…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

‘यूक्रेन को NATO की मिलेगी सदस्यता लेकिन…’, जेलेंस्की के सामने अमेरिकी ने रखी ये शर्त

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार (13 नवंबर 2026) को रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर दावा किया है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी कब? प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी, मंत्री बोले- ‘अब भारत को…’

बांग्लादेश के कानून मंत्री मोहम्मद असदुज्जमान ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की देश में वापसी कराने के दावे…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

चीन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग! आखिर फिर चर्चा में क्यों 1945 का याल्टा सम्मेलन?

अगले हफ्ते चीन के शेन्जेन में एशिया पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन फोरम होने जा रहा है. इस दौरान अमेरिकी…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top