• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ओपनिंग डे पर बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी ‘गनमास्टर जी9’? बन सकती है इमरान हाशमी की 4th बिगेस्ट ओपनर
Image

ओपनिंग डे पर बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी ‘गनमास्टर जी9’? बन सकती है इमरान हाशमी की 4th बिगेस्ट ओपनर


बॉलीवुड एक्टर इमरान खान फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा लेकिन इससे पहले इसका ट्रेलर जारी किया जा चुका है, जिसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला. इस म्यूजिकल एक्शन ड्रामा फिल्म का ट्रेलर देख लोगों को 1990s के समय के इमरान की याद आ गई. फिल्म को लेकर अच्छा खास बज बना हुआ है. 

इसी बीच अब इमरान हाशमी की फिल्म को लेकर प्रिडिक्ट किया जा रहा है कि ये इस साल की उनकी बिगेस्ट ओपनर फिल्मों में शामिल हो सकती है और बड़ा रिकॉर्ड भी बना सकती है. चलिए बताते हैं फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है. ‘आवारापन 2’ के बाद एक्टर की इस साल की ये दूसरी बड़ी फिल्म साबित हो सकती है. 

इमरान हाशमी की चौथी बिगेस्ट ओपनर बन सकती है ‘गनमास्टर जी9’

कोईमोई के अनुसार, ‘गनमास्टर जी9’ के बॉक्स ऑफिस ओपनिंग को लेकर प्रिडिक्शन किया जा रहा है कि ये इमरान हाशमी की चौथी बिगेस्ट ओपनर फिल्म बन सकती है. फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन को लेकर माना जा रहा है कि ये पहले दिन 8-10 करोड़ का बिजनेस कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये ‘मर्डर 2’ (6.95 करोड़) का रिकॉर्ड पहले ही दिन तोड़ सकती है. इसके साथ ही ‘जन्नत 3’ (8.52 करोड़) को भी पछाड़ सकती है.

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ 600 करोड़ के पार, फ्राइडे को ‘छावा’-‘पुष्पा 2’ को पछाड़ा

इमरान हाशमी की टॉप 5 बिगेस्ट ओपनिंग फिल्में (हिंदी)

1. आवारापन 2- 23.4 करोड़
2. राज 3- 10.47 करोड़
3. जन्नत 2- 8.52 करोड़
4. मर्डर 2- 6.95 करोड़
5. घनचक्कर- 7.2 करोड़

कैसा है ‘गनमास्टर जी 9’ का ट्रेलर?

बहरहाल, अगर इमरान हाशमी की फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ के बारे में बात की जाए तो इसके जरिए एक्टर एक बार फिर से शानदार अवतार में नजर आए थे. इसमें एक्शन लेकर रोमांस तक में दमदार लगे. फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस अवनीत कौर और जेनेलिया देशमुख भी अहम रोल में हैं. जेनेलिया के साथ इमरान की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया. फिल्म को सिनेमाघरों में 20 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. इसका निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है. ट्रेलर देखने के बाद फैंस इसकी रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. इसमें इमरान और हिमेश रेशमिया की जोड़ी भी सालों के बाद देखने के लिए मिलेगी. हिमेश ने फिल्म में म्यूजिक और कई गाने भी दिए हैं.



Source link

Related Posts

आयुष शर्मा ने क्यों बनाई बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों से दूरी? एक्टर ने बताई वजह

बॉलीवुड में दिवाली का त्योहार हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस बार भी फिल्म इंडस्ट्री…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर नॉन स्टॉप रिकॉर्ड, बनी बॉलीवुड की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

रणबीर कपूर और साई पल्लवी फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इसे दर्शकों की ओर…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

Children’s Day: शोहरत मिलने से पहले ऐसे दिखते थे आपके फेवरेट सितारे, देखें बचपन की अनदेखी तस्वीरें

अपनी शानदार पर्सनैलिटी, बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और यादगार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले पुलकित सम्राट ने मनोरंजन…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

चिल्ड्रन्स डे पर सोहा ने शेयर की पैरेंट्स की जवाहरलाल नेहरू संग अनसीन फोटोज, कहा- ‘उनके सपने बड़े थे’

चिल्ड्रन्स डे 14 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर सेलेब्स भी तस्वीरें शेयर कर…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top