• Home
  • खेल समाचार
  • 42 बाउंड्री, 264 रन; रोहित शर्मा के ODI वर्ल्ड रिकॉर्ड को 12 साल पूरे
Image

42 बाउंड्री, 264 रन; रोहित शर्मा के ODI वर्ल्ड रिकॉर्ड को 12 साल पूरे


भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के 264 रन वाले वनडे वर्ल्ड रिकॉर्ड को आज (13 नवंबर) 12 साल पूरे हो गए. हिटमैन ने 2014 में आज के दिन श्रीलंका के खिलाफ वनडे में इस कमाल पारी को अंजाम दिया था. ओपनिंग पर उतरे रोहित ने 173 गेंदों में 33 चौके और 9 छक्कों (कुल 42 बाउंड्री) की मदद से 264 रनों की पारी खेली थी. गौर करने वाली बात यह है कि अब तक उनका रिकॉर्ड कोई तोड़ नहीं सका है. वह वनडे में सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज हैं. 

वनडे में दूसरे सबसे बड़े निजी स्कोर पर नजर डालें तो न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल 237* रन के साथ दूसरे पायदान पर नजर आते हैं. इसके बाद भारत मौजूदा वनडे कप्तान शुभमन गिल 223* रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं. 

वनडे में 5 सबसे बड़े निजी स्कोर 

रोहित शर्मा- 264 रन 

मार्टिन गप्टिल- 237* रन 

शुभमन गिल- 223* रन

वीरेंद्र सहवाग- 219 रन

क्रिस गेल- 215 रन

भारत ने बड़े मार्जिन से जीता था मैच 

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 404 रन बनाए थे. रोहित शर्मा ने 264 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली थी. इसके अलावा विराट कोहली ने 6 चौकों की मदद से 66 रन बनाए थे. इस दौरान श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए थे. नुवान कुलसेकरा और शमिंडा एरंगा ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला था. 

चेज के लिए उतरी श्रीलंका 43.1 ओवर में सिर्फ 251 रन पर ऑलआउट हो गई थी. श्रीलंका ने 153 रन से हार का सामना किया था. टीम के लिए एंजेलो मैथ्यूज ने 9 चौके और 1 छक्का लगाकर 75 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली थी. लाहिरू थिरिमाने ने 7 चौके और 1 छक्का लगाकर 59 रन बनाए थे. इन बल्लेबाजों की पारियां टीम के लिए सिर्फ जीत का अंतर ही कम कर सकी थीं. इस दौरान टीम इंडिया के लिए धवल कुलकर्णी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए थे. बाकी उमेश यादव, स्टुअर्ट बिन्नी और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने खाते में डाले थे. 

 

यह भी पढ़ें: वनडे सीरीज के बीच टीम इंडिया को मिला ‘बूस्ट’, टेस्ट सीरीज में खेलेंगे ऋषभ पंत



Source link

Related Posts

पिछले साल बवाल, अब IPL 2027 ऑक्शन में बांग्लादेश के 7 खिलाड़ी; मुस्तफिजुर भी शामिल

आईपीएल के पिछले सीजन (IPL 2026) से पहले बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर काफी बवाल देखने…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

चौथे-पांचवें ODI के लिए न्यूजीलैंड टीम का एलान, 31 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी की एंट्री

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों (चौथे और पांचवें) के…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

IPL 2027 से पहले अक्षर पटेल पर फंसा पेच, दिल्ली कैपिटल्स को मिलेगा नया कप्तान?

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स बड़े सिर दर्द से गुजरने को तैयार है. टीम की कप्तानी को…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

चीन में क्रिकेट की गूंज, फ्रेंचाइजी आधारित WCC लीग से शुरुआत; अगले साल पहला संस्करण

चीन में क्रिकेट को व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ी पहल होने जा रही है. वर्ल्ड…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top