• Home
  • खेल समाचार
  • दक्षिण अफ्रीका का चौथा तेज गेंदबाज भी चोटिल, ODI सीरीज से पहले इंजरी की भरमार
Image

दक्षिण अफ्रीका का चौथा तेज गेंदबाज भी चोटिल, ODI सीरीज से पहले इंजरी की भरमार


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका लगा है. दक्षिण अफ्रीका का चौथा मुख्य तेज गेंदबाज भी चोटिल हो गया है. कगिसो रबाडा, ओटनील बार्टमैन और लुंगी एनगिडी के बाद अब क्वेना मफाका को चोट लगी है. मफाका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. 

क्वेना माफाका अभ्यास के दौरान दाहिनी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. तेज गेंदबाज क्वेना मफाका की चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जाएगी. वहीं तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को उनकी जगह पर टीम में शामिल किया गया है. विलियम्स बुधवार (23 सितंबर) को डरबन में होने वाले पहले वनडे से एक दिन पहले टीम से जुड़ेंगे. 

मफाका के बाहर होने से चोटिल दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों की लिस्ट और लंबी हो गई है. टाइटंस के लिए खेलते समय हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण लुंगी एनगिडी पहले ही सीरीज से बाहर हो चुके हैं. उनके साथ कगिसो रबाडा और ओटनील बार्टमैन भी हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण बाहर हो चुके हैं. 

6 प्रीमियम फास्ट बॉलर हैं चोटिल

लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर नांद्रे बर्गर पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं, और तेज गेंदबाज लुथो सिपामाला भी चोटिल हैं. ये दोनों तेज गेंदबाज भी इस सीरीज में नहीं खेल सकेंगे. इस तरह से दक्षिण अफ्रीका के कुल छह गेंदबाज चोटिल हैं. अब टीम में सिर्फ मार्को यानसेन के रूप में अनुभवी तेज गेंदबाज शेष है.

दक्षिण अफ्रीकी टीम अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. पहला वनडे मैच 24 सितंबर (डरबन), दूसरा वनडे मैच 27 सितंबर (जोहान्सबर्ग) और तीसरा व अंतिम वनडे मैच 30 सितंबर (पोटचेफस्ट्रूम) में खेला जाएगा. इसके बाद तीन टेस्ट मैचों की सीरीज होगी.

यह भी पढ़ें- 

रिंकू सिंह ने 2027 वर्ल्ड कप का जिक्र कर विराट-रोहित पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा



Source link

Related Posts

टी20 इंटरनेशनल में दुनिया के टॉप-10 गेंदबाज, नंबर-1 पर PAK के अबरार अहमद

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की ताजा रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज अबरार…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

DPL फिक्सिंग मामले में आया नया अपडेट, DDCA का दावा; BCCI को दे दी थी जानकारी

दिल्ली प्रीमियर लीग से जुड़ा मैच फिक्सिंग का मामला सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है. सेंट्रल दिल्ली…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

Asian Games 2026: दूसरे गोल्ड से चूका भारत, बैडमिंटन टीम की सेमीफाइनल में हार; मिला ब्रॉन्ज

एशियन गेम्स में भारत दूसरे गोल्ड मेडल से चूक गया. बुधवार (23 सितंबर) को पुरुष बैडमिंटन टीम चीन…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

भारत ने ऑस्ट्रेलिया का किया सूपड़ा साफ, 6 विकेट से जीता तीसरा वनडे; 3-0 से सीरीज

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे भी जीत लिया है. टीम इंडिया ने तीसरा वनडे 6 विकेट…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top