• Home
  • खेल समाचार
  • IPL ऑक्शन से पहले SRH की मालकिन काव्या मारन की हुई शादी, जानें कौन है दूल्हा
Image

IPL ऑक्शन से पहले SRH की मालकिन काव्या मारन की हुई शादी, जानें कौन है दूल्हा


आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन ने अनिरुद्ध रविचंदर संग शादी कर ली है. अनिरुद्ध ने अपने सोशल मीडिया पर काव्या के साथ तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है. काव्या आईपीएल की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बोली लगाती दिखती हैं. इसके अलावा वह अपनी टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम भी पहुंचती हैं. काव्या के पति अनिरुद्ध ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मेरी जिंदगी का वो एक मौका, जो जिंदगी भर के लिए है. 11.11.”

अनिरुद्ध और काव्या तस्वीर में एक-दूसरे का हाथ पकड़े और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों के शानदार आउटफिट की भी जमकर तारीफ हो रही है. तस्वीर में अनिरुद्ध और काव्या पर फूलों की बारिश होती हुई नजर आ रही है. वहीं, उनके पीछे पीले फूलों से सजा मंडप दिखाई दे रहा है. 

अनिरुद्ध ने आइवरी रंग के कुर्ते के साथ उससे मेल खाती वेष्टी डाली हुई है. इसके ऊपर से उन्होंने एक लंबी जैकेट पहनी है, जो उन्हें एकदम क्लासिक लुक दे रही है. वहीं काव्या ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना है, जिस पर काफी अच्छा एम्ब्रॉयडरी का काम किया गया है. इस नए कपल को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. काव्या आईपीएल के दौरान भी अपने लुक्स की वजह से खूब चर्चा में रहती हैं. वह आईपीएल ऑक्शन में भी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से बोली लगाती हुई नजर आती हैं. काव्या आईपीएल में लगभग हर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचती हैं. उन्हें अक्सर ही स्टैंड्स में टीम के शानदार प्रदर्शन पर तालियां बजाते और खुशी मनाते हुए देखा जाता है. काव्या आईपीएल 2027 के लिए 16 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में नजर आ सकती हैं. 

काव्या के पति अनिरुद्ध मशहूर संगीत कंपोजर हैं. उन्होंने कोल्हावेरी डी गाने को कंपोज किया था, जो काफी मशहूर हुआ. इसके साथ ही वह विक्रम, जेलर, लियो जैसे फिल्मों में भी संगीत दे चुके हैं. अनिरुद्ध ने साल 2023 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म जवान के गाने जिंदा बंदा को कंपोज किया था, जो उनके करियर के लिहाज से बड़ी उपलब्धि रही.

यह भी पढ़ें-

ICC ने जारी की ताजा टेस्ट रैंकिंग, शुभमन गिल और ऋषभ पंत टॉप-10 में शामिल



Source link

Related Posts

पिछले साल बवाल, अब IPL 2027 ऑक्शन में बांग्लादेश के 7 खिलाड़ी; मुस्तफिजुर भी शामिल

आईपीएल के पिछले सीजन (IPL 2026) से पहले बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर काफी बवाल देखने…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

चौथे-पांचवें ODI के लिए न्यूजीलैंड टीम का एलान, 31 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी की एंट्री

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों (चौथे और पांचवें) के…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

IPL 2027 से पहले अक्षर पटेल पर फंसा पेच, दिल्ली कैपिटल्स को मिलेगा नया कप्तान?

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स बड़े सिर दर्द से गुजरने को तैयार है. टीम की कप्तानी को…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

चीन में क्रिकेट की गूंज, फ्रेंचाइजी आधारित WCC लीग से शुरुआत; अगले साल पहला संस्करण

चीन में क्रिकेट को व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ी पहल होने जा रही है. वर्ल्ड…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top