Image

अबू धाबी में रूस-यूक्रेन में बीच हुई शांति वार्ता खत्म, इन मुद्दों पर बनी सहमति


रूस और यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए UAE में चल रही त्रिपक्षीय वार्ता समाप्त हो गई है. इस वार्ता में अमेरिका मध्यस्थ के रूप में बैठा हुआ था. इस बैठक में कुछ मुद्दों पर सहमति बनी है. रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख व्लादिमीर मेडिंस्की ने बताया क‍ि रूस और यूक्रेन बड़े पैमाने पर कैदियों की अदला-बदली पर सहमत हुए हैं. 

यूक्रेन संकट पर वार्ता कर रहे व्लादिमिर मेडिंस्की ने वार्ता समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि “कैदियों की अदला-बदली से जुड़ी पूरी जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी.” उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा. शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, मेडिंस्की ने कहा क‍ि इस बैठक में मानवीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई और अमेरिका की मध्यस्थता में हुई इन बैठकों में यूरोप की भविष्य की सुरक्षा व्यवस्था एक प्रमुख विषय रही. उन्होंने बताया कि कुछ मुद्दों पर पक्षों के बीच समझ बनी है, हालांकि उन्होंने इस पूरी पर जानकारी नहीं दी है.

आगे के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा जरूरी

मेडिंस्की ने कहा कि युद्ध खत्म होने के बाद की सुरक्षा व्यवस्था पर अभी से चर्चा करना जरूरी है, क्योंकि यूक्रेन संघर्ष ने यूरोप की मौजूदा सुरक्षा प्रणाली की कई कमजोरियों को उजागर किया है. उन्होंने सभी देशों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक निष्पक्ष और संतुलित सुरक्षा ढांचा तैयार करने की वकालत की.

यह बैठक एक ऐसे समय में हुई है जब रूस की युद्धकालीन अर्थव्यवस्था भारी दबाव में है और यूक्रेन भीषण सर्दी में अपने ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर जबरदस्त हवाई हमलों के कारण संकट से जूझ रहा है. यह बातचीत, जिनेवा में फरवरी में संपन्न पिछली बैठक से अलग है. दरअसल, अमेरिका में हाल में संपन्न मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद जनवरी में अमेरिकी कांग्रेस (संसद) पर डेमोक्रेट्स का नियंत्रण हो जाएगा, जिससे ट्रंप प्रशासन को उनके साथ तालमेल बैठाना होगा, क्योंकि वे यूक्रेन के लिए और अधिक समर्थन की मांग कर सकते हैं. 

अमेरिका बना मध्यस्थ

अमेरिका की ओर से पेश हुए जेरेड कुशनर ने पत्रकारों से कहा कि कैदियों की अदला-बदली का समझौता बातचीत की सकारात्मक उपलब्धियों में से एक है. उन्होंने बताया कि कैदियों की अंतिम संख्या गुरुवार को तय की जाएगी. कुशनर ने कहा कि वह और अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकोफ यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों के तहत आगे की बातचीत के लिए मॉस्को जाने की योजना बना रहे हैं.उन्होंने कहा कि यदि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन युद्ध समाप्त करने को लेकर अमेरिका की मांगों पर सहमत होते हैं, तो दोनों अधिकारी मॉस्को में आगे प्रगति की कोशिश करेंगे. इसके बाद वे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से भी मुलाकात करेंगे.

कुशनर ने कहा कि रूस की अपनी सुरक्षा चिंताएं हैं और उससे तनाव कम करने के लिए सुझाव देने को कहा गया है. उनके मुताबिक, नाटो और यूरोपीय देशों को भी बातचीत की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा. उन्होंने बताया कि अबू धाबी में हुई चर्चाओं में यूरोपीय प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया था. दो दिनों तक चली यह नवीनतम त्रिपक्षीय वार्ता फरवरी के बाद पहली ऐसी बैठक थी, जिसमें रूस, अमेरिका और यूक्रेन के प्रतिनिधि आमने-सामने बैठे.

जेलेंस्की ने सुरक्षा गारंटी की बात की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि मंगलवार का सत्र “रचनात्मक और काफी महत्वपूर्ण” था. उन्होंने बताया कि बातचीत मुख्य रूप से मानवीय मुद्दों पर केंद्रित थी, जिसमें कैदियों की संभावित अदला-बदली और कैद में रखे गए यूक्रेनी नागरिकों तथा देश से ले जाए गए बच्चों की वापसी शामिल थी. जेलेंस्की ने बताया था कि सुरक्षा गारंटियों पर भी चर्चा हुई. हालांकि, रूस और यूक्रेन ने अपनी मांगों पर समझौते की इच्छा होने का कोई संकेत नहीं दिया था.



Source link

Related Posts

अरब दलों पर हमले के बाद फिर नेतन्याहू ने दिया यूनिटी गवर्नमेंट का प्रस्ताव, इजरायल में किसकी बनेगी सरकार?

इजरायल में सरकार गठन को लेकर जारी राजनीतिक गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रीय एकता सरकार…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

वेटरन्स डे पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ईरान युद्ध 93 प्रतिशत जीते, लेकिन पूरी विजय चाहिए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को वेटरन्स डे (पूर्व सैनिक दिवस) के अवसर पर ईरान के खिलाफ…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

कौन हैं किम्बर्ली पॉवेल? जिनके साथ भी था जेन्सेन का अफेयर, एनवीडिया केस में नया किरदार

एनवीडिया (Nvidia) के CEO जेन्सेन हुआंग, एलिस हुआंग के साथ अपने संबंधों को लेकर जांच के दायरे में…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

जब अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को एक सैनिक ने हड़का दिया… क्या है पूरा मामला

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ महाभियोग से बचने के बाद अब नए विवाद में फंस गए हैं. वेटरन्स…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top