• Home
  • खेल समाचार
  • टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे उम्रदारज खिलाड़ी…Craig Ervine ने रचा इतिहास
Image

टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे उम्रदारज खिलाड़ी…Craig Ervine ने रचा इतिहास


क्रेग एर्विन टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. ये कारनामा उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में किया. उन्होंने इस पारी में 279 गेंदों का सामना किया और 206 रन बनाकर नाबाद रहे. इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 23 चौके लगाए. यानी 100 रन तो उन्होंने बॉउंड्री से बना दिए.

क्रेग एर्विन की उम्र 41 साल है. वह 40 से अधिक की उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गए हैं. आखिरी बार 40 प्लस की उम्र के बल्लेबाज ने 1994 में दोहरा शतक लगाया था. तब ग्रैहम गूच ने डबल सेंचुरी लगाई थी.

एर्विन जिम्बाब्वे के लिए डबल सेंचुरी लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं. बेशक शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान पहला टेस्ट ड्रा पर समाप्त हो गया, लेकिन इस दोहरे शतक की वजह से ये मैच ऐतिहासिक बन गया.

एरिक रोवन सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के Eric Rowan हैं, जिन्होंने 1951 में इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था  रोवन की उम्र तब 42 साल 6 दिन थी, उन्होंने कुल 236 रन बनाए थे.

दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के Jack Hobbs हैं, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1924 में 211 रन बनाए थे. उस दोहरे शतक के समय उनकी उम्र 41 साल 195 दिन थी. अब तीसरे नंबर पर जिम्बाब्वे के क्रेग एर्विन आ गए हैं, जिनकी उम्र आज 41 साल 82 दिन है.

जिम्बाब्वे ने दोनों परियों में बनाए 500 प्लस रन

ये भी एक रिकॉर्ड है, जिम्बाब्वे टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट की दोनों पारियों में 500 से ज्यादा रन बनाए. पहली पारी में कप्तान ब्रायन बेनेट (128) और ब्रेंडन टेलर (131) शतक जड़ा था. टेलर की उम्र भी 40 साल है. जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 504 रन बनाए थे. अफगानिस्तान ने पहली पारी में 514 रन बनाकर 10 रन की बढ़त हासिल की. दूसरी पारी में जिम्बाब्वे ने 523/5 रन बनाए और मैच ड्रा पर समाप्त हुआ.

यह भी पढ़ें- टेस्ट डेब्यू में सबसे तेज अर्धशतक… 20 साल के पाकिस्तानी बल्लेबाज ने रचा इतिहास



Source link

Related Posts

पहला टेस्ट: पहले दिन का खेल खत्म, बाबर आजम समेत 4 बल्लेबाजों ने जड़े अर्धशतक; स्कोर 281/5

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

IPL 2027 ऑक्शन से पहले सूर्यकुमार यादव को मिली मुंबई की कप्तानी, 16 सदस्यीय टीम का एलान

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं. हालांकि, अब सूर्यकुमार के किसी दूसरी…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

हैमिल्टन में भारत ने खेले हैं 12 वनडे, जानें हैं कैसा है रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेला…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

कितनी अमीर हैं SRH की सीईओ काव्या मारन? जानें नेटवर्थ

सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक की बेटी काव्या कारण जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. अनिरुद्ध…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top