• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • PoK में गृहयुद्ध से हालात: मुजफ्फराबाद में हिंसा, रेंजर्स ने की फायरिंग, छोड़े आंसू गैस के गोले
Image

PoK में गृहयुद्ध से हालात: मुजफ्फराबाद में हिंसा, रेंजर्स ने की फायरिंग, छोड़े आंसू गैस के गोले


पाकिस्तान के कब्जे में वाले जम्मू कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में आम लोगों और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच जमकर झड़प देखने में आई है.  साथ ही आगजनी की घटना भी सामने आई है.

बीते 3 दिन से रावलाकोट में पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलीबारी, ड्रोन अटैक और आरपीजी-7 रॉकेट से हमला करके प्रदर्शन स्थलों को खाली करवाने की कार्रवाई के खिलाफ मुजफ्फराबाद में शनिवार को आम लोग मुंह पर कपड़ा बांध कर सड़कों पर उतरे हैं. पाकिस्तानी सेना के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है.

प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबल के बीच झड़प

राजधानी तक पहुंचीं विद्रोह की आग से निपटने  के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स और पीओके पुलिस मुजफ्फराबाद में प्रदर्शनकारियों पर गोली चल रही है. आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं. साथ ही रावलाकोट में जारी क्लीयरेंस ऑपरेशन का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों ने अपर प्लेट और चेला बंदी इलाके में टायरों में आग लगा कर आगजनी भी की.

फिलहाल पूरे मुजफ्फराबाद में धारा 144 लगी हुई है और पाकिस्तानी अर्धसैनिक बल, पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने सामने हैं. इलाके में दुकानें बंद है.

150 दिनों से रावलाकोट में जारी विद्रोह

बीते 150 दिन से रावलाकोट में जारी विद्रोह को खत्म करने और धरना स्थल खाली करवाने के लिए गुरवार को शुरू किया गया, पाकिस्तानी रेंजर्स और एफसी का क्लीयरेंस ऑपरेशन लगातार जारी है. जहां एक धरना स्थल रावलाकोट बस टर्मिनल को एफसी और रेंजर्स ने अपने कब्जे में ले लिया है, तो दूसरे धरना स्थल उमर फारूक चौक पर रुक रुक कर फायरिंग की जा रही है. तीन दिन की फायरिंग और हमलों में 9 लोगो की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी 20 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी गोलीबारी और ड्रोन अटैक के बीच भी धरना स्थल पर डटे हुए हैं.



Source link

Related Posts

अबूधाबी में चर्चा से पहले फिर तनाव, रूस ने दागीं यूक्रेन पर मिसाइलें, 172 ड्रोन से मचाई तबाही

रूस ने देर रात यूक्रेन के 172 ड्रोन और 36 बैलिस्टिक मिसाइलों पर अटैक किया. राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

समंदर में घेराबंदी के बाद US का ईरान पर बड़ा एक्शन, जमीनी रास्तों पर ‘आयरन गेट’ की तैनाती

अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी को और मजबूत करते हुए उसके जमीनी व्यापारिक रास्तों पर शिकंजा कसने का…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

दुनियाभर में दिवाली का जश्न, अमेरिका के व्हाइट हाउस से लेकर दुबई तक दीपोत्सव की धूम

दुनिया भर में दीपोत्सव की धूम है. दुबई से लेकर अमेरिका के व्हाइट हाउस तक जश्न मनाया जा…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

क्राको शहर के मेन मार्केट स्क्वायर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल

पोलैंड के क्राको शहर के मेन मार्केट स्क्वायर में गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top