Image

दुनियाभर में दिवाली का जश्न, अमेरिका के व्हाइट हाउस से लेकर दुबई तक दीपोत्सव की धूम


दुनिया भर में दीपोत्सव की धूम है. दुबई से लेकर अमेरिका के व्हाइट हाउस तक जश्न मनाया जा रहा है. कई देशों के भारतीय दूतावासों ने दीपोत्सव का पर्व मनाया और भारतीय संस्कृति की झलक दुनिया के सामने रखी. 

व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पारंपरिक दीया जलाकर दिवाली मनाई. इस कार्यक्रम में भारतीय-अमेरिकी कम्युनिटी के कई प्रमुख लोग शामिल हुए. अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा भी ओवल ऑफिस में इस दौरान मौजूद रहे.

दुबई में मनी दिवाली

दुबई में वर्ल्ड कम्युनिटी ने दिवाली का जश्न मनाया. दुबई में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने FOI इवेंट्स के साथ मिलकर एक वैश्विक दिवाली समारोह का आयोजन किया. इसमें राजनयिकों, संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों और भारतीय कम्युनिटी के लोगों ने हिस्सा लिया. यह आयोजन सांस्कृतिक आदान प्रदान और दोस्ती की भावना के साथ दिवाली का उत्सव मनाने के लिए किया गया था. 

यह पहली बार है, जब दुबई में दिवाली के जश्न के हिस्से के रूप में इतने सारे देशों के भागीदारी वाला आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में श्रीलंका, इंडोनेशिया, नेपाल, मलेशिया और थाईलैंड के स्पेशल स्टॉल लगाए गए. इनमें देशों की दिवाली से जुड़ी परंपराओं और रीति रिवाजों को प्रदर्शित किया गया.  

भारत में EU  ने मनाई दिवाली

भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत जीन एरिक ने अपनी पहली दिवाली मनाई. भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत, जीन एरिक ने अपनी पहली दिवाली मनाई. 

कोरियाई दूतावास ने मनाई दिवाली

भारत में कोरियाई दूतावास ने एक विशेष दीया सजाने की वर्कशॉप का आयोजन कर दिवाली का उत्सव मनाया. यह आयोजन भारत-कोरिया के बीच सांस्कृतिक आदान प्रदान और गहरी दोस्ती को दर्शाता है. 

कुवैत में भारतीय दूतावास ने मनाई दिवाली

इसके अलावा कुवैत में भारतीय दूतावास ने भारतीय और कुवैती परंपराओं के अनूठे संगम के साथ दिवाली मनाई. कुवैत में भारतीय दूतावास ने इंडिया हाउस में दिवाली दिवानिया नाम से दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें दिवाली के उत्सव और कुवैत की पारंपरिक दिवानिया संस्कृति का सुंदर मेल देखने को मिला. यह आयोजन भारत और कुवैत के बीच राजनयिक संबंधों के 65 ाल पूरे होने का प्रतीक है. जो दोनों देशों की दोस्ती और सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाता है.

नॉर्वे दूतावास ने मनाई दिवाली

रॉयल नॉर्वेजियन दूतावास की तरफ से भी दिवाली का जश्न मनाया गया. इस दौरान दूतावास ने एक्स पर संदेश जारी करते हुए कहा कि सभी को दिवाली की शुभकामनाएं. नॉर्वेजियन दूतावास दिवाली के जश्न में शामिल है. सभी के लिए खुशी, शांति और समृद्धि की कामना करता है. 

इजरायल में दिवाली का जश्न

इजरायल में भी भारतीय दूतावास ने वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों और दोस्तों के साथ दिवाली का पर्व मनाया. साथ ही शुभकामनाएं प्रेषित की. एक्स पर पोस्ट करते हुए दूतावास ने लिखा कि प्रकाश का यह त्योहार हमारे जीवन को उम्मीद, खुशी और सकारात्मकता से रोशन करे. सभी के जीवन में सद्भाव और समृद्धि लाए. 



Source link

Related Posts

समंदर में घेराबंदी के बाद US का ईरान पर बड़ा एक्शन, जमीनी रास्तों पर ‘आयरन गेट’ की तैनाती

अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी को और मजबूत करते हुए उसके जमीनी व्यापारिक रास्तों पर शिकंजा कसने का…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

क्राको शहर के मेन मार्केट स्क्वायर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल

पोलैंड के क्राको शहर के मेन मार्केट स्क्वायर में गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

हिंद महासागर में खतरे की घंटी! चीन ने उतारे 400 से ज्यादा वॉरशिप, बढ़ाई भारत-अमेरिका की टेंशन

चीन की नौसेना अब सिर्फ अपने तटीय इलाकों तक सीमित नहीं रही है, बल्कि दुनिया के सबसे व्यस्त…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

पीओके में प्रदर्शन की चिंगारी से खौफ में मुनीर-शहबाज, क्यों फिर बुलंद हो रही विरोध की आवाज?

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और गिलगित-बाल्टिस्तान में बिजली, आटे और बदहाली को लेकर भड़का जनआक्रोश अब इस्लामाबाद के…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top