• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • 6 महीने पहले भारतीय राजनयिक से नहीं मिले थे नेपाल PM, अब बालेन शाह ने की विक्रम मिसरी से मुलाकात
Image

6 महीने पहले भारतीय राजनयिक से नहीं मिले थे नेपाल PM, अब बालेन शाह ने की विक्रम मिसरी से मुलाकात


नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी से मुलाकात की है. मिसरी दो दिन की यात्रा पर नेपाल पहुंचे हैं. यह यात्रा पीएम शाह के भारत दौरे से पहले हुई है. 22 नवंबर को वह भारत दौरे पर आएंगे. मार्च में पदभार संभालने से पहले उनकी यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है. यह मुलाकात इसलिए भी एक बदलाव के तौर पर मानी जा रही है, क्योंकि छ महीने पहले मिसरी से शाह ने मिलने से इनकार कर दिया था. 

बालेन शाह और विक्रम मिसरी की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें बालेन शाह बिना चश्मे के नजर आ रहे हैं. यह मुलाकात एक संयुक्त बयान के अनुसार बातचीत जल संसाधनों, एनर्जी और व्यापार पर केंद्रित रही है.

आखिर क्यों बालेन शाह के व्यवहार में आया बदलाव

यह अचानक से बालेन शाह के व्यवहार में आया बदलाव काफी चौंकाने वाला रहा. लगभग 6 महीने पहले मई में मिसरी को काठमांडू की अपनी दो दिवसीय यात्रा अचानक रद्द करनी पड़ी थी. भारत की ओर से इसका कोई कारण नहीं बताया गया. इससे पहले नेपाल की मीडिया ने अपनी रिपोर्ट्स में दावा किया था कि प्रधानमंत्री किसी भी देश के राजनयिक से आमने-सामने मुलाकात नहीं करेंगे. 

इसे एक प्रोटोकॉल करार दिया गया था. हालांकि, ऐसा सिर्फ मिसरी के मामले में नहीं हुआ बल्कि अमेरिका के असिस्टेंट सेक्रेटरी ऑफ स्टेट पॉल कपूर और भारत में अमेरिकी दूत सर्जियो गोर के साथ मुलाकात करने से इनकार कर दिया था. नेपाल में हुए विरोध प्रदर्शनों की वजह से काठमांडू में नए नेतृत्व के साथ बातचीत करने के लिए मिसरी का दौरा काफी अहम माना जा रहा था. 

बाढ़ त्रासदी में भारत ने की थी मदद

नेपाल के पीएम में आए बदलाव का कारण नेपाल में आई बाढ़ त्रासदी है. इसमें 1400 से ज्यादा लोगो की मौत हो गई, 6000 लोग लापता हो गए. तिब्बत के ऊपरी इलाकों में ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ 26 अगस्त को नेपाल और तिब्बत सीमा के कुछ हिस्सों तक फैल गई. इस दौरान नेपाल के लिए हाथ भारत ने सबसे पहले मदद का हाथ बढ़ाया. खाद्य समाग्री से लेकर खतरनाक रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. भारत ने इस दौरन 140 टन से ज्यादा राहत सामग्री भेजी. UN में अपने संबोधन में बालेन शाह ने भारत की तारीफ भी की थी.



Source link

Related Posts

पीओके में प्रदर्शन की चिंगारी से खौफ में मुनीर-शहबाज, क्यों फिर बुलंद हो रही विरोध की आवाज?

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और गिलगित-बाल्टिस्तान में बिजली, आटे और बदहाली को लेकर भड़का जनआक्रोश अब इस्लामाबाद के…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

कराची में ‘अवैध कॉल सेंटर्स’ पर NCCIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 273 लोग अरेस्ट

पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने कराची में अवैध कॉल सेंटर्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी की. इस…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

अजीब संकट में यूरोप! पैसेंजर फ्लाइट्स से लेकर मीडिया संस्थानों तक उड़ाने की मिल रही धमकियां

यूरोप एक अजीब से संकट का सामना कर रहा है. यहां यात्री विमानों को लगातार धमकियां मिल रही…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

और कंगाल हुआ पाकिस्तान! 10 साल में दोगुना कर्ज, इस देश का सबसे ज्यादा उधार

कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पटरी से उतरती दिख रही है. एक रिपोर्ट में पड़ोसी मुल्क…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top