• Home
  • शिक्षा समाचार
  • Special TET Answer Key Released: स्पेशल TET की आंसर की जारी, 12 नवंबर तक यहां दर्ज कराएं आपत्ति
Image

Special TET Answer Key Released: स्पेशल TET की आंसर की जारी, 12 नवंबर तक यहां दर्ज कराएं आपत्ति


Special TET Answer Key Released: उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के तहत आयोजित स्पेशल टीईटी में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी है. वहीं जो उम्मीदवार 3 नवंबर 2026 को आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित अंकों का आकलन भी कर सकते हैं. 

3 नवंबर को को हुई थी परीक्षा 

आयोग के विज्ञापन संख्या 03/2026 के अंतर्गत स्पेशल टीईटी परीक्षा का आयोजन 3 नवंबर 2026 को प्रदेश के कुल 6 मंडल मुख्यालयों प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में दो पारियों में संपन्न कराया गया था. इस लिखित परीक्षा में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया था. परीक्षा ओएमआर आधारित ऑफलाइन मोड में 2 घंटे 30 मिनट तक आयोजित कराई गई थी. वहीं परीक्षा के सफल आयोजन के तुरंत बाद पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आयोग ने इसकी प्रोविजनल आंसर की लाइव कर दी है. 

12 नवंबर तक ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं आपत्ति 

आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार और उपसचिव संजय कुमार सिंह की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अगर किसी उम्मीदवार को मास्टर सेट की प्रोविजनल आंसर की और किसी भी सवाल या उत्तर पर कोई गलती नजर आती है, तो वह अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. आपत्ति दर्ज कराने की तारीख 5 नवंबर से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक यह सुविधा उपलब्ध रहेगी. वहीं निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी स्थिति में प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा. इसके अलावा आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही एक्सेप्ट की जाएगी. डाक, ईमेल या दूसरी पर्सनल रूप से भेजी गई किसी भी आपत्ति को एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-Regional Languages in Bihar Schools: बिहार के स्कूलों में भोजपुरी-मैथिली में होगी पढ़ाई, जानें क्या है सरकार की पहल?

कैसे दर्ज कराएं आपत्ति?

  • आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं. 
  •  इसके यह अपनी बर्थ डेट डालकर बाद लॉगिन करें.
  • अब वह सवाल चुने, जिसके खिलाफ आप आपत्ति करना चाहते हैं. 
  • इसके बाद सवाल के सामने दिखाए गए ड्रॉप आउट मेनू से सही तरह का ऑब्जेक्शन चुनें. 
  • वहीं ऑब्जेक्शन के लिए दिए गए टेक्स्ट बॉक्स में सही वजह या रेफरेंस डालें. 
  • अब एक या एक से ज्यादा ऑब्जेक्शन सबमिट करें और व्यू ऑब्जेक्शन समरी ऑप्शन से डिटेल्स चेक करें.
  • ऑब्जेक्शन समरी टैब में मौजूद पेमेंट ऑप्शन से ऑब्जेक्शन के लिए फीस का ऑनलाइन पेमेंट करके सबमिट कर दें.

कितनी देनी होगी आपत्ति के लिए फीस?

आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 100 रुपये की ऑनलाइन फीस पेमेंट करनी होगी. जितने सवालों पर आपत्ति दर्ज की जाएगी, प्रत्येक के लिए अलग से फीस देनी होगी. आपत्ति सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पोर्टल पर व्यू ऑब्जेक्शन समरी के माध्यम से अपनी आपत्ति का विवरण देख सकेंगे. वहीं आपत्ति के सेक्शन में प्रिंट आइकन पर क्लिक करके उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट भी रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें-UPSC Mains Result: IAS-IPS बनने की दौड़ में आगे बढ़े 2526 उम्मीदवार, मेन्स का रिजल्ट जारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

LLB Admission Age Limit: अब किसी भी उम्र में कर सकेंगे LLB,  BCI ने हटाई आयु सीमा 

LLB Admission Age Limit: लॉ की पढ़ाई का सपना देखने वाले युवाओं और ज्यादा उम्र के उम्मीदवारों के…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

NEET PG Counselling: NEET PG काउंसलिंग शेड्यूल में हुआ बदलाव, जानें अब कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

NEET PG Counselling: मेडिकल पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिले का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी और…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

BSF SI Recruitment 2026: BSF में सब इंस्पेक्टर की नौकरी, 1 लाख से ज्यादा होगी सैलरी, जानें पदों का ब्यौरा

सीमा सुरक्षा बल (BSF) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे और देश सेवा का जज्बा रखने वाले…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

RBSE Rajsthan Board Exam 2027: राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2027 की तारीख जारी, जानें कब से शुरू होगी परीक्षाएं?

RBSE Rajsthan Board Exam 2027: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से 10वीं और 12वीं की वार्षिक…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top