• Home
  • ताजा खबरें
  • धनतेरस पर जयपुर के बाजारों में उमड़ी भीड़, ज्वेलरी से लेकर वाहनों की खरीद का जबरदस्त क्रेज
Image

धनतेरस पर जयपुर के बाजारों में उमड़ी भीड़, ज्वेलरी से लेकर वाहनों की खरीद का जबरदस्त क्रेज


गुलाबी नगरी जयपुर में धनतेरस का पर्व आस्था, उत्साह और परंपरा के साथ मनाया जा रहा है. धनतेरस पर खरीदारी को शुभ मानने की परंपरा के चलते शहर के बाजार ग्राहकों की भीड़ से गुलजार हैं. लोग अपनी पसंद, जरूरत और बजट के हिसाब से जमकर खरीदारी कर रहे हैं. 

खास बात यह है कि महंगाई के बावजूद बाजारों में खरीदारी का उत्साह कम होता नजर नहीं आ रहा. इस बार सोने-चांदी के गहनों के साथ वाहनों की खरीद का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है.

वाहनों की खरीद के बाद मोती डूंगरी में दर्शन की परंपरा

धनतेरस पर बड़ी संख्या में लोग दोपहिया और चारपहिया वाहन खरीद रहे हैं. जयपुर में वाहन खरीदने के बाद भगवान गणेश के मोती डूंगरी मंदिर में दर्शन और पूजा कराने की परंपरा है. इसी परंपरा को निभाने के लिए नए वाहन लेकर लोग मंदिर पहुंच रहे हैं. मंदिर के बाहर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं. कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद दर्शन और पूजा का मौका मिल रहा है.

मंदिर के बाहर पुजारी नए वाहनों की पूजा कर रहे हैं. वाहनों पर शगुन का टीका लगाया जा रहा है और भगवान गणेश को फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि और मंगलमय सफर की कामना की जा रही है. वाहन खरीदने वाले लोग इस परंपरा को पूरा करने के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि महंगाई अपनी जगह है, लेकिन शुभ मौके पर खरीदारी और शगुन की रस्म में पीछे नहीं रहना चाहते. वाहन खरीदने से जरूरत भी पूरी होती है और परंपरा भी निभ जाती है.

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट से ज्वेलरी बाजार में रौनक

वाहनों के साथ इस बार सोने-चांदी के गहनों की भी खूब बिक्री हो रही है. कीमतों में गिरावट से ज्वेलरी बाजार में ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ी है. इसके अलावा लोग इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और बर्तनों की भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं.

बाजारों में बढ़ी रौनक से कारोबारी उत्साहित

शहर के कई बाजारों में ग्राहकों की इतनी भीड़ उमड़ रही है कि तिल रखने तक की जगह नहीं मिल रही. बाजारों में बढ़ी रौनक से कारोबारी भी उत्साहित हैं. व्यापारियों को पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा बिक्री होने और कारोबार दोगुना तक पहुंचने की उम्मीद है. धनतेरस पर जयपुर के बाजारों में खरीदारी का उत्साह त्योहार की रौनक को और बढ़ा रहा है.

ये भी पढ़ें: जोधपुर: सोना खरीदने वाले सावधान! भारी धातुओं के पाउडर से बढ़ाया जा रहा वजन



Source link

Related Posts

CM फडणवीस के मराठवाड़ा वाटर ग्रिड को पूरा करने के निर्देश, JICA देगा 20 हजार करोड़

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में पानी की किल्लत की समस्या का स्थायी समाधान कर इस क्षेत्र को सूखामुक्त बनाने…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

दिल्ली HC से CM रेखा गुप्ता को राहत, AAP को AI से बने 6 वीडियो हटाने का आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने आम आदमी पार्टी को सोशल…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दर्दनाक हादसा, 5 महिलाओं की मौत, 20 घायल

दिवाली से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शुक्रवार (6 नवंबर) को भीषण सड़क हादसा हो गया,…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

UP: आपदा में गई जान तो परिवार को मिलेंगे 8 लाख, फसलों के नुकसान पर भी बढ़ा मुआवजा

योगी सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. योगी…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top