भारत की पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार (04 नवंबर) को सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराकर 2026 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल जगह बना ली. यह 7वां मौका है कि जब टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के फाइनल में कदम रखा है. मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में हुए मुकाबले में भारत की तरफ से पूरा दबदबा देखने को मिला.
भारत के लिए शिलानंद लाकड़ा (चौथे और 13वें मिनट) और दिलप्रीत सिंह (21वें और 25वें मिनट) ने दो दो गोल किए. इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत सिंह (नौवें मिनट पर), सुखजीत सिंह (21वें मिनट पर), अंगद बीर (36वें मिनट पर) और विवेक सागर (54वें मिनट पर) ने 1-1 गोल दागा.
WAS THERE EVER ANY DOUBT?! 🇮🇳🔥 The unbeaten hosts make a thunderous statement, storming past Korea 8-1 to book their place in the FINAL of the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! 💪🏑 UP NEXT: JAPAN IN THE FINAL! 🇯🇵 🗓️ Thursday, November 5 ⏰ 7:00 PM IST One more step to glory! 🇮🇳🏆 #HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 4, 2026
कल होगा फाइनल
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कल यानी 05 नवंबर, गुरुवार को मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी. गौर करने वाली बात यह है कि भारत ने बगैर कोई मैच गंवाए फाइनल में कदम रखा है.
सेमीफाइनल में भारत की एकतरफा जीत
सेमीफाइनल मुकाबला भारत के लिए एकतरफा रहा. शिलानंद लाकड़ा ने चौथे मिनट पर गोलकर करके भारत का खाता खोला. 9वें मिनट पर दक्षिण कोरिया की तरफ से जवाबी कार्रवाई हुई, संगजुन हान ने गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. लेकिन कुछ सेकंड के बाद ही 9वें मिनट पर भारत की तरफ से दूसरा गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कर दिया. पहला क्वार्टर खत्म नहीं हुआ कि 13वें मिनट पर शिलानंद ने एक और गोल दाग दिया. पहला क्वार्टर समाप्त होने पर टीम इंडिया के पास 3-1 की बढ़त थी.
दूसरे क्वार्टर में भारत की तरफ से 3 गोल देखने को मिले. 21वें मिनट पर सुखजीत सिंह और दिलप्रीत सिंह ने गोल किया. आगे बढ़ते हुए दिलप्रीत सिंह ने 25वें मिनट पर एक और गोल कर दिया. अब 2 क्वार्टर के बाद भारत के पास 6-1 की बढ़त हो गई.
तीसरे क्वार्टर में भारत की तरफ से एक गोल हुआ, जो अंगद बीर ने 36वें मिनट पर किया. तीन क्वार्टर के बाद भारत के पास 7-1 की बढ़त थी. चौथे और आखिरी क्वार्टर में भारत के लिए विवेक सागर ने 54वें मिनट पर गोल दागा. इस फुल टाइम में भारत ने 8-1 से मैच अपने नाम किया.
यह भी पढ़ें: दमदार प्रदर्शन पर अंशुल कंबोज ने भरी हुंकार; बोले- ‘एक खराब मैच करियर तय नहीं करता’

















