• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Image

महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता


महादेव बेटिंग ऐप मामले में जांच एजेंसियों को एक और बड़ी सफलता मिली है. जांच एजेंसियों ने ऐप कंपनी के को-फाउंडर और करोड़ों के अवैध बेटिंग सिंडिकेट के मुख्य आरोपी रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार कर लिया है. मामले से जुड़े अधिकारियों ने बुधवार (4 नवंबर, 2026) को यह जानकारी दी और इसे एक हफ्ते के भीतर इस केस में एक और बड़ी कामयाबी बताया.

यह बड़ी सफलता मामले में एक अन्य मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के पहले ही ओमान से भारत लाए जाने के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है. रवि उप्पल पर हजारों करोड़ रुपये के अवैध बेटिंग सिंडिकेट में शामिल होने का आरोप है. इंटरपोल ने अक्टूबर 2023 में रवि उप्पल के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था.

भारतीय एजेंसियां रवि उप्पल की प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज करने में जुटी 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुताबिक, रवि उप्पल कथित तौर पर हवाला नेटवर्क के जरिए करोड़ों रुपये के लेन-देन संभालता था. इस मामले में छत्तीसगढ़ के नेताओं और अधिकारियों से कथित संपर्कों की भी जांच की जा रही है. वहीं, भारतीय एजेंसियां अब रवि उप्पल के दुबई से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेज करने में जुटी है. 

रायपुर CBI स्पेशल कोर्ट में सौरभ चंद्राकर के खिलाफ सुनवाई पूरी

वहीं, महादेव सट्टा ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर के खिलाफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की विशेष अदालत में सुनवाई पूरी हो गई. सुनवाई पूरी होने के बाद आरोपी सौरभ चंद्राकर के वकील तुषार गिरी ने कहा कि कोर्ट ने सौरभ चंद्राकर को CBI की 8 दिनों की कस्टोडियल रिमांड को मंजूरी दी है. अब सीबीआई सौरभ चंद्राकर को लेकर दिल्ली जाएगी.

उन्होंने कहा कि सौरभ चंद्राकर को फिर से 12 नवंबर को कोर्ट में पेश करना है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी कोर्ट में सौरभ चंद्राकर की 3 तीन की कस्टोडियल रिमांड की अर्जी लगाई है. 

यह भी पढ़ेंः ‘पंजाब की आवाज…’ सिद्धू मूसेवाला से कैसे मिले थे राहुल गांधी? जानें कैसे हुई थी हत्या?



Source link

Related Posts

US Midterm Elections Result: अमेरिका में बदलाव की बयार? कई उम्मीदवारों ने रचा इतिहास, संकट में ट्रंप!

अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में इस बार कई उम्मीदवारों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. ट्रंप के दूसरे…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

अमेरिका की संसद में पहले मुस्लिम सीनेटर की दस्तक, अब्दुल अल सैयद का भारत से क्या रिश्ता?

अमेरिका के संसद में पहली बार कोई मुस्लिम समुदाय से नेता पहुंचा है. अब्दुल अल सैयद ने मिशिगन…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

Explained: अमेरिका के कौन से राज्य लाल से नीले हो गए? US मिडटर्म चुनाव के चौंकाने वाले नतीजे

अमेरिका के 2026 के मिडटर्म इलेक्शन ने वह कर दिखाया है जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी.…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

‘गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति’, ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव नतीजों ने वाशिंगटन में सत्ता का संतुलन पूरी तरह बदल दिया है. डेमोक्रेटिक पार्टी…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top