• Home
  • खेल समाचार
  • NZ 26 और IND सिर्फ 14, न्यूजीलैंड में भारत का रिकॉर्ड ‘शर्मनाक’; 7 साल से नहीं जीता वनडे मैच
Image

NZ 26 और IND सिर्फ 14, न्यूजीलैंड में भारत का रिकॉर्ड ‘शर्मनाक’; 7 साल से नहीं जीता वनडे मैच


न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थीं. हालांकि, चौथे और पांचवें टी20 में कीवी टीम ने पलटवार करते हुए भारत को शिकस्त दी. फिर भी टीम इंडिया ने सीरीज 3-2 से जीत ली. अब बुधवार, 4 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीम इंडिया पिछले सात सालों से न्यूजीलैंड में कोई वनडे मैच नहीं जीती है. जी हां, भारत ने आखिरी बार फरवरी, 2019 में न्यूजीलैंड में वनडे मैच जीता था. वहीं कीवियों के घर पर वनडे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 123 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 63 मैचों में जीत मिली है, वहीं 52 बार न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है. 7 मैच नो रिजल्ट रहे हैं और एक मुकाबला टाई रहा है. 

न्यूजीलैंड में निराशाजनक है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड में टीम इंडिया का रिकॉर्ड निराशजनक रहा है. भारत ने न्यूजीलैंड में अब तक 45 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने सिर्फ 14 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं न्यूजीलैंड ने अपने घर पर 26 मैचों में भारत को हराया है. 1 मैच टाई रहा है, जबकि 4 मैच नौ रिजल्ट रहे हैं.

3 फरवरी 2019 को भारत ने न्यूजीलैंड में जीता था वनडे मैच

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में आखिरी वनडे मैच 3 फरवरी 2019 को जीता था. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले खेलने के बाद 252 रन बनाए थे. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 217 रन ही बना सकी थी. भारत ने 35 रनों से यह वनडे मैच जीता था. 

पिछले 2 दौरों पर भारत को नहीं मिली कोई जीत 

2019 के बाद भारतीय टीम ने दो बार न्यूजीलैंड का दौरा किया है. इस दौरान भारत को वनडे सीरीज में कोई जीत नहीं मिली है. 2020 और 2022 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा किया. 2022 में पहला वनडे कीवी टीम ने जीता और फिर बाकी दोनों मैच बारिश में धुल गए. वहीं 2020 में न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ किया था.  

यह भी पढ़ें- 

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन! जानें किसे-किसे मिलेगा मौका



Source link

Related Posts

शान से फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से रौंदा

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार (04 नवंबर) को सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराकर…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

रोहित-गिल फ्लॉप, फिर भी जीती टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को वनडे मैच में 35 रन से हराया

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

प्रेस कॉन्फ्रेंस: ‘अगर मेरे हाथ में होता…’ वनडे सीरीज से पहले शुभमन गिल का छलका दर्द

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 04 नवंबर (बुधवार) से पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

पहले वनडे में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार, 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top