• Home
  • ताजा खबरें
  • योगी सरकार का पर्यावरण अनुकूल बनाने का निर्णय, ‘ग्रीन आतिशबाजी’ से जगमगाएगी रामनगरी
Image

योगी सरकार का पर्यावरण अनुकूल बनाने का निर्णय, ‘ग्रीन आतिशबाजी’ से जगमगाएगी रामनगरी


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दसवें दीपोत्सव को इस बार भी पूरी तरह पर्यावरण-अनुकूल बनाने का निर्णय लिया गया है. दीपोत्सव पर ‘ग्रीन आतिशबाज़ी’ से अयोध्या जगमगाएगी. सरयू नदी के ऊपर ‘ग्रीन सूर्य’ खिलेगा और धुएं की जगह स्वच्छ रोशनी से दिव्य नगरी नहा उठेगी. भव्यता के साथ स्वच्छता को भी प्राथमिकता देते हुए योगी आदित्यनाथ ने ‘इको-दीपोत्सव’ का मंत्र दिया है.

दीपोत्सव 2026 का सबसे बड़ा आकर्षण आकाशीय ‘ग्रीन सूर्य’ होगा. ई फैक्टर एक्सपीरिएंसेज लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि अनुसार, यह ऐसा आतिशबाजी प्रदर्शन होगा जिसमें न तो जहरीला धुआं होगा और न ही कानों को चुभने वाला शोर. पर्यावरण-अनुकूल रासायनिक संयोजन से तैयार ग्रीन आतिशबाजियों से निर्मित यह सूर्य आकाश में सुनहरी और हरी रोशनी के संगम से एक दिव्य दृश्य रचेगा. हर रंग की लहर सरयू के ऊपर ऐसे बहेगी, जैसे जलती हुई आस्था हर दिशा में प्रकाश फैला रही हो. श्रद्धालु इस अनोखे दृश्य को देखकर भावविभोर हो उठेंगे.

कम-कार्बन व कम-धुआं उत्पन्न करने वाले यौगिकों का उपयोग

ग्रीन पटाखों की तकनीक विज्ञान और भक्ति का सुंदर मेल है. पर्यावरण विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के सहयोग से दीपोत्सव की सभी आतिशबाजियां ‘ग्रीन टेक्नोलॉजी’ से तैयार की जा रही हैं. इनमें बैरियम नाइट्रेट, एल्युमिनियम और स्ट्रोंशियम जैसे पारंपरिक तत्वों की जगह कम-कार्बन और कम-धुआं उत्पन्न करने वाले यौगिकों का उपयोग किया जा रहा है. इससे न केवल वायु प्रदूषण कम होगा, बल्कि आस्था का पर्व पर्यावरण के अनुकूल भी बनेगा.

‘यूपी में पटेल समाज का भी मुख्यमंत्री हो’, चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री की मांग

चकरी, रिवर्स फायरिंग, एरियल, रॉकेट व बहुत कुछ

सरयू पुल के ऊपर तीन हाइड्रा तैनात की जाएंगी, जिनके माध्यम से 80 फीट ऊंचाई पर प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा. यहां से भी आतिशबाज़ी होगी. इनमें चकरी, रिवर्स फायरिंग, एरियल, रॉकेट, विसिल क्रैकर, तिरंगा और इंद्रधनुष के विभिन्न रूपों का श्रद्धालु आनंद लेंगे. पूरा आयोजन भव्यता और सुरक्षा दोनों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है.



Source link

Related Posts

यूपी में बदली गांवों की तस्वीर, 2.25 करोड़ से अधिक परिवारों तक पहुंचा नल से शुद्ध पानी

ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर प्रदेश…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

INDIA गठबंधन की रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल बोले, ‘मेरा अनुमान…’

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई इंडिया गठबंधन…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

दीपोत्सव के दशक पर तकनीक और कला का अद्भुत संगम, 22 मिनट चलेगा सिनेमैटिक शो

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के नेतृत्व में अयोध्या का सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्वरूप निरंतर निखर रहा…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को नई उड़ान दे रही योगी सरकार, 1464 छात्र-छात्राएं कर रहे अध्ययन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर प्रशिक्षण और आत्मनिर्भरता…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top