• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘मैं हमेशा आपके साथ हूं…’ एक्स वाइफ सुजैन को ऋतिक ने 2 दिन बाद विश किया बर्थडे, दिखाई अनदेखी तस्वीरें
Image

‘मैं हमेशा आपके साथ हूं…’ एक्स वाइफ सुजैन को ऋतिक ने 2 दिन बाद विश किया बर्थडे, दिखाई अनदेखी तस्वीरें


बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का चाहे 12 साल पहले ही सुजैन खान से तलाक हो गया था, लेकिन ऋतिक और सुजैन के बीच अब भी अच्छा रिश्ता है. ऋतिक ने अपनी एक्स वाइफ को अब बर्थडे विश किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं और सुजैन पर प्यार लुटाया. ऋतिक ने सुजैन को सबसे अच्छी मां बताते हुए ये भी कहा कि वो हमेशा उनके साथ हैं और रहेंगे.

दो दिन बाद विश किया बर्थडे

बता दें कि सुजैन खान का जन्मदिन 26 अक्टूबर को होता है. हालांकि ऋतिक ने अब दो दिन बाद उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पांच तस्वीरें शेयर कीं जो अनदेखी और पुरानी है. एक्टर ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मैं देर से विश कर रहा हूं, लेकिन ये दिल की गहराइयों से है. हैप्पी बर्थडे सुजैन.’

‘मुझे आप पर बहुत गर्व है…’

ऋतिक ने आगे कामना करते हुए लिखा, ‘ये साल आपकी लाइफ में जादू, खुशियां, अपनापन और प्यार लेकर आए. ये सभी आप अपने आस-पास के लोगों को खुले दिल से और खूबसूरती के साथ देती हैं. आपने जिन चुनौतियों का सामना किया और जिस तरह की लाइफ जी और फिर आप जिस तरह से एक बेहतरीन इंसान बनकर सामने आई, मैं आप पर गर्व करता हूं.’

मैं हमेशा आपके साथ हूं…’

एक्टर आगे लिखते हैं, ‘आप सबसे बेहतरीन मां हैं रे (रेहान) और रिड्ज (ऋदान) के लिए. मैं शुक्रगुजार हूं कि उन्हें तुम्हारे रूप में बतौर मां एक ऐसा पॉजिटिव और रोशनी का जरिया मिला जो जीवन के उजाले भरे साइड को देखने में कभी नहीं थकता. आप कमाल की इंसना हैं. डैड भी ऐसा कहते हैं कि जो कमाल का होता है वो कमाल ही करता है. आप मजबूत बनी रहे. मैं हमेशा आपके साथ हूं और हमेशा आपका हौंसला बढ़ाता रहूंगा. 26 अक्टूबर 2026.’

ऋतिक-सुजैन के हैं दो बेटे

ऋतिक और सुजैन ने साल 2000 में शादी की थी. इसके बाद एक्स कपल ने दो बेटों रेहान रोशन और ऋदान रोशन का वेलकम किया. हालांकि ऋतिक और सुजैन का साल 2014 में तलाक हो गया था. अब सुजैन, अर्सलान गोनी को जबकि ऋतिक एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं. 





Source link

Related Posts

डिलीवरी के बाद कैटरीना कैफ के वजन पर उठे सवाल, एक्ट्रेस बोलीं- लोगों की सोच पर हैरानी होती है

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ को हाल ही में जमकर ट्रोल किया गया था. दरअसल, बेटे विहान के जन्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

शाहिद कपूर की कौन सी आदत से परेशान हैं मीरा राजपूत? कपिल शर्मा शो में खोले कई राज

फैमिली कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का अपकमिंग दिवाली स्पेशल एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

लगातार फिल्में रिजेक्ट कर रहे थे मनोज बाजपेयी, फिर इन 3 डायरेक्टर से मिलकर बदल गई जिंदगी

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों फिल्म ‘गजब रात’ से फैंस का दिल जीत रहे हैं.…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल रन हुआ पूरा, बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश, कमाया 150 परसेंट प्रॉफिट

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को फैंस ने काफी पसंद किया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस धमाल मचाया और रिकॉर्डतोड़ कमाई…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top