• Home
  • खेल समाचार
  • चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
Image

चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर


लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण भारत के खिलाफ चौथे और पांचवें टी20 से बाहर हो गए हैं. मेजबान न्यूजीलैंड सीरीज हार चुकी है. क्राइस्टचर्च और वेलिंगटन में खेले गए शुरूआती 3 मैचों में भारत ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 3-0 की अजेय बढ़त बना रखी है. हालांकि माना जा रहा है कि फर्ग्यूसन वनडे सीरीज में खेलेंगे.

लॉकी फर्ग्यूसन पिंडली में चोट (Calf Strain) के चलते चौथे और पांचवें टी20 से बाहर हो गए हैं. बता दें कि फर्ग्यूसन तीसरे टी20 में भी नहीं खेले थे. न्यूजीलैंड ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें ठीक होने में करीब 1 हफ्ते का समय लग सकता है. 

मैट फिशर बने रिप्लेसमेंट

न्यूजीलैंड ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि लॉकी फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह मैट फिशर को टीम में शामिल किया गया है.

हैगली ओवल में खेले गए दूसरे टी20 के दौरान फर्ग्यूसन को अपनी दाईं पिंडली में दर्द महसूस हुआ. स्कैन से पता चला है कि उन्हें ‘लो-ग्रेड टियर’ (मांसपेशियों में मामूली खिंचाव या चोट) है. न्यूजीलैंड ने बताया कि उन्हें पूरी तरह ठीक होने और दोबारा खेलने के लिए लगभग एक हफ्ते का समय और लग सकता है.

यह भी पढ़ें- ‘मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है…’, रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल



Source link

Related Posts

WPL Auction 2027 की सबसे महंगी टॉप-5 प्लेयर, विदेशी खिलाड़ी पर हुई पैसों की बरसात

WPL 2027 के ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों की किस्मत चमक गई, तो कुछ को नई टीमों में खेलने…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

‘मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है…’, रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल

रोहित शर्मा भारत के लिए अभी सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं, वह टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से…

ByByPUJA KUMARI Oct 29, 2026

ICC रैंकिंग में मची खलबली, एकसाथ 3 फॉर्मेट में बदल गया नंबर-1, अभिषेक टॉप पर

ICC की ताजा रैंकिंग में बहुत बड़ा फेरबदल हुआ है. नई रैंकिंग में तीन खिलाड़ी नए नंबर-1 बन…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

‘भुवनेश्वर कुमार की आखिरी सीरीज…’ पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, खराब प्रदर्शन को बताया कारण

भुवनेश्वर कुमार के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरूआती 3 टी20 मैच अच्छे नहीं रहे. उन्होंने आईपीएल और डोमेस्टिक…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top