• Home
  • खेल समाचार
  • ‘भुवनेश्वर कुमार की आखिरी सीरीज…’ पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, खराब प्रदर्शन को बताया कारण
Image

‘भुवनेश्वर कुमार की आखिरी सीरीज…’ पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, खराब प्रदर्शन को बताया कारण


भुवनेश्वर कुमार के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरूआती 3 टी20 मैच अच्छे नहीं रहे. उन्होंने आईपीएल और डोमेस्टिक में शानदार प्रदर्शन कर नेशनल टीम में 4 साल बाद वापसी की थी. उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें इसलिए भी टिकी थी, क्योंकि अच्छा करके वह 2027 वर्ल्ड कप टीम के लिए भी दावेदारी ठोक सकते थे. हालांकि अभी तक जो नजर आया, उससे ऐसा मुश्किल लगने लगा है. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने उनके प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि ये उनकी वापसी सीरीज है जो आखिरी भी साबित हो सकती है.

आकाश चोपड़ा ने भुवनेश्वर कुमार को लेकर क्या कहा? इससे पहले आपको बताते हैं कि भुवि का इस सीरीज में प्रदर्शन कैसा रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए 3 टी20 मैचों में वह सिर्फ 1 विकेट ले पाए, जबकि तीनों ही मैचों में उन्होंने 10 से अधिक की इकॉनमी से रन लुटाए. उन्होंने पहले मैच में 49, दूसरे में 50 और तीसरे में 40 रन खर्चे.

क्या बोले आकाश चोपड़ा?

भुवनेश्वर के प्रदर्शन पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “हम सभी के यही कयास थे कि टी20 तो शुरुआत है, 2027 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी की जा रही है. लेकिन अभी तक जो हमने 3 मैचों में देखा है वो वैसा नहीं है जिससे खुशी हो. अभी तक हुए 3 मैचों में उन्होंने खूब रन लुटाए हैं.”

पूर्व क्रिकेटर ने भुवि की गलतियों पर भी बात की. उन्होंने कहा, “एक तो लेंथ बहुत छोटी रख रहे हैं. स्पीड भी कम है, ज्यादा से ज्यादा 132 kmph तक जाते हैं. तो शायद उतने तैयार नहीं हैं इंटरनेशनल के लिए. श्रेयस अय्यर उनका इस्तेमाल भी ऐसा कर रहे हैं कि 16वें ओवर तक उनके ओवर पूरे करवा लिए जाते हैं. ऐसा लग रहा है कि वो खेल तो रहे हैं लेकिन जैसी उम्मीद थी वैसा नहीं रहा. 

भुवि की आखिरी सीरीज भी हो सकती है – आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने भुवनेश्वर कुमार को लेकर कहा कि ये उनकी आखिरी सीरीज भी हो सकती है. उन्होंने कहा, “आने वाले 2 मैच महत्वपूर्ण होंगे. हो सकता है कि वो निर्णय लें, कि हमने न्यूजीलैंड में कमबैक करवा दिया. अब उसके 5 मैचों में आपने अपनी जगह स्थापित नहीं की है, तो कमबैक आपकी आखिरी सीरीज भी हो सकती है. क्योंकि इसी तरह होता है. युवा गेंदबाजों की तरफ देखा जाता है.”

यह ही पढ़ें- ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा



Source link

Related Posts

ICC रैंकिंग में मची खलबली, एकसाथ 3 फॉर्मेट में बदल गया नंबर-1, अभिषेक टॉप पर

ICC की ताजा रैंकिंग में बहुत बड़ा फेरबदल हुआ है. नई रैंकिंग में तीन खिलाड़ी नए नंबर-1 बन…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI

भारत के दिग्गज क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग इलेवन चुनी है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1

रवींद्र जडेजा की आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में बादशाहत खत्म हो गई है. बुधवार, 28 अक्टूबर को जारी…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 शुक्रवार (30 अक्टूबर) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा.…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top