• Home
  • ताजा खबरें
  • अरशद मदनी के बयान पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का रिएक्शन, क्या बोले यासूब अब्बास?
Image

अरशद मदनी के बयान पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का रिएक्शन, क्या बोले यासूब अब्बास?


ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव यासूब अब्बास ने मौलाना अरशद मदनी के बयान पर टिप्पणी की है. अरशद मदनी ने बयान में कहा था कि ‘आज जो मस्जिदें गिराई जा रहीं हैं, वहां फिर अल्लाहू अकबर गूंजेगा.’ इस बयान का समर्थन करते हुए ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव यासूब अब्बास ने कहा कि मस्जिदों को निशाना बनाना गलत है.

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव यासूब अब्बास ने आगे कहा, “जिस तरीके से मस्जिदों को गिराया जा रहा है. हिंदुस्तान में हिंदू और मुसलमान मुल्क की दो आंखें हैं. मुल्क की धरोहर हैं और जिन मुसलमानों ने बंटवारे के बाद हिंदुस्तान को नहीं छोड़ा. उनको भारतीय संविधान के हिसाब से हिंदुस्तान में रहने का अधिकार है या नहीं है. उनको उनकी धार्मिक आजादी है या नहीं. अगर है तो करने दीजिए. अगर उन्हें यह अधिकार नहीं है, तो संविधान बदल दीजिए और उनकी धार्मिक आजादी छीन लीजिए.”

‘अखिलेश का दोगलपान, हमारे समाज को बटोरने की कोशिश कर रहे’, सपा चीफ पर बरसे आकाश आनंद

यासूब अब्बास ने आगे कहा, “जिस तरीके से मस्जिदों को गिराया जा रहा है और मस्जिदों को पूरी तरह टारगेट किया जा रहा है. मेरे ख्याल से ये बिल्कुल गलत है. मंदिर हो, मस्जिद हो, गुरुद्वारा हो या कोई अन्य धार्मिक स्थल हो यहां आदमी अपने मन की शांति के लिए वहां जाता है.”

अरशद मदनी ने मस्जिदों को लेकर क्या-क्या कहा?

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने मस्जिदों को लेकर बयान देते हुए कहा है कि आज जिन मस्जिदों को तोड़ा जा रहा है, वे एक दिन फिर आबाद होंगी और वहां दोबारा ‘अल्लाहु अकबर’ की सदाएं बुलंद होंगी. उन्होंने कहा कि जो आज सत्ता में हैं, वे कल नहीं रहेंगे, क्योंकि सरकारें आती-जाती रहती हैं.

अरशद मदनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत न तो मिटा सकी है और न ही भविष्य में मिटा सकेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले की सरकारें मुसलमानों को निशाना बनाती थीं, लेकिन मौजूदा सरकार मुसलमानों के साथ-साथ इस्लाम, उनकी धार्मिक पहचान और धार्मिक संस्थानों को भी निशाना बना रही है.

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष ने सांप्रदायिक ताकतों को सोवियत संघ के अंजाम से सबक लेने की नसीहत देते हुए कहा कि इस्लाम को मिटाने का सपना देखने वाले खुद इतिहास का हिस्सा बन गए, लेकिन इस्लाम आज भी जिंदा है.

यूपी में अब इन लोगों का ही वोटर लिस्ट में जुड़ेगा नाम, योगी सरकार का आदेश जारी



Source link

Related Posts

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को DA का तोहफा, CM योगी ने जताया आभार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुए केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों को…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

योगी सरकार की पहल से जरगो बांध तक पहुंचा पानी, 30 साल बाद 15 हजार किसानों का राहत

योगी सरकार प्रदेश की सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और किसानों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए लगातार…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

मथुराः ब्रजरज उत्सव 2026 में छाया स्वदेशी का जादू, ODOP और खादी उत्पादों पर उमड़ रही भीड़

कान्हा की नगरी मथुरा में पूरी भव्यता के साथ चल रहे ‘ब्रजरज उत्सव 2026’ में स्वदेशी उत्पादों, ओडीओपी…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

योगी सरकार का ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, गोशालाओं में मनेगी दीपावली

उत्तर प्रदेश में इस बार दीपावली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान के जरिए गो संरक्षण को…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top