• Home
  • ताजा खबरें
  • आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
Image

आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम


आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी. बुधवार सुबह युवक का शव नहर के किनारे खेत के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान शाहरुख खान उम्र 30 वर्ष पुत्र मुस्तफा, निवासी ग्राम पंचायत गौरी के रूप में हुई है. बताया गया कि शाहरुख बोलने में असमर्थ था और पाव रोटी बेचकर अपना जीवनयापन करता था. वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था.

बताया गया कि मंगलवार शाम जब शाहरुख घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी. गांव और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन के साथ डायल 112 और गंभीरपुर पुलिस को सूचना दी गई. स्थानीय लोगों ने भी उसे तलाशने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका.

यूपी पुलिस की ऑनलाइन यौन शोषण के खिलाफ कार्रवाई, 24 बच्चों को बचाया

नहर किनारे खेत के पास मिला शव

इसके बाद बुधवार सुबह तलाश के दौरान ग्रामीणों ने गौरी गांव में नट बस्ती के पास नहर किनारे खेत के समीप शाहरुख का शव पड़ा देखा. युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर गंभीरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने चक्का जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की पुलिस के समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ.

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र में नहर किनारे खेत के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान शाहरुख पुत्र मुस्तफा, निवासी गौरी गांव के रूप में हुई है. उसका घर घटनास्थल से लगभग 300 मीटर की दूरी पर है. परिजनों ने 27 अक्टूबर को थाने में शाहरुख की गुमशुदगी की सूचना दी थी.

सभी पहलुओं की जांच कर रही है पुलिस

उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर की सुबह उसका शव बरामद हुआ. परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है. तहरीर में कुछ लोगों के नाम दर्ज कराते हुए उन पर संदेह जताया गया है. पुलिस इन पहलुओं की जांच कर रही है.

‘हर घर दिवाली’ अभियान का असर: हादसे से जूझ रही महिला के लिए मददगार बने पार्थ गौतम



Source link

Related Posts

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को DA का तोहफा, CM योगी ने जताया आभार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुए केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों को…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

योगी सरकार की पहल से जरगो बांध तक पहुंचा पानी, 30 साल बाद 15 हजार किसानों का राहत

योगी सरकार प्रदेश की सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने और किसानों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए लगातार…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

मथुराः ब्रजरज उत्सव 2026 में छाया स्वदेशी का जादू, ODOP और खादी उत्पादों पर उमड़ रही भीड़

कान्हा की नगरी मथुरा में पूरी भव्यता के साथ चल रहे ‘ब्रजरज उत्सव 2026’ में स्वदेशी उत्पादों, ओडीओपी…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

अरशद मदनी के बयान पर शिया पर्सनल लॉ बोर्ड का रिएक्शन, क्या बोले यासूब अब्बास?

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव यासूब अब्बास ने मौलाना अरशद मदनी के बयान पर टिप्पणी…

ByByPUJA KUMARI Oct 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top